ख़बर शेयर करें -

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड श्री विनय शंकर पांडेय के आदेश तथा जिलाधिकारी को देहरादून डॉ आशीष चौहान के निर्देशानुसार जनपद में आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून लगातार कार्यवाही कर रहा है, जिसके तहत आज सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर श्री संजय तिवारी के द्वारा सीमान्त क्षेत्र त्यूणी बाजार, चकराता में स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अन्तर्गत निरक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत खाद्य सुरक्षा के नियमों के पालन करने के निर्देश दिए गए तथा संदेह के आधार पर विभिन्न स्वीट शॉप से मिठाई के 04 नमूने जॉच हेतु लिए गए हैं। सभी नमूने को जॉच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया गया है जॉच रिपोर्ट के पश्चात नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर श्री संजय तिवारी आदि शामिल थे। ये कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगा।

Ad Ad Ad

By amit