आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर आज आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड, जिलाधिकारी, देहरादून एवं सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, देहरादून के आदेशों के क्रम में मसूरी स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मौके पर कुल 03 विधिक नमूने जांच हेतु लिए गए, जिनमें 01 बेसन (खुला), 01 चाय एवं 01 पनीर का नमूना शामिल है। उक्त नमूनों को प्रयोगशाला में विश्लेषण हेतु भेजा गया है।
प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


