ख़बर शेयर करें -

ये वाहन चालक निकले दो हाथ आगे, हरीश रावत को दे आए अग्रिम शुभकामनाएं! क्या ये सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा है

देहरादून। अमूमन चुनाव में सरकारी, उपनल, आउटसोर्स कर्मचारी साइलेंट रहकर अपनी भूमिका निभाते हैं लेकिन संविदा आउटसोर्स वाहन चालक संघ ने इस परंपरा को तोड़कर नई कहानी लिखने की तैयारी कर ली है। चुनाव होने में अभी करीब एक माह से ज्यादा वक्त है लेकिन इस संघ के पदाधिकारियों ने आज हरीश रावत से मुलाकात कर उन्हें अपनी अग्रिम शुभकामनाएं देने में देर नहीं लगाई। मुलाकात के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेसब के सभी संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारी आपकी ओर उम्मीद लगाए हुए हैं कि आपकी ही सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने में सक्षम है।

वहीं, जिस दबंग अंदाज में कर्मचारियों ने हरीश रावत से मुलाकात की उसे जानकर सूबे में बदलती सियासी हवा की बानगी भी मान रहे हैं।

Ad

By amit

You missed