ख़बर शेयर करें -

चौथे साल में “त्रिवेंद्र” को बदलने वाली भाजपा लगातार सर्वे में खो रही बढ़त, तो क्या खत्म होने लगा है मोदी मैजिक! आज आए सर्वे में नेक टू नेक हो गया मामला

देहरादून। लगभग 4 साल तक भाजपा की जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत को बदलने का फैसला क्या अब भाजपा को ही भारी पड़ने लगा है। क्या आखिरी साल में 3 सीएम बदलने का रिस्क लेने वाली भाजपा की रणनीति फेल हो गई। ये वो तमाम सवाल हैं जो सियासी माहौल में इन दिनों खूब चर्चाएं बटोर रहे हैं।

जी हां, जिस तरह से भाजपा ने प्रदेश में त्रिवेंद्र के सीएम रहते हुए कांग्रेस पर बढ़त बनाई हुई थी उसे अब भाजपा पूरी तरह से खोती नजर आ रही है। स्थानीय स्तर पर भरोसेमंद चैनल के पिछले एक साल के समय समय पर आए सर्वे के नतीजे तो यही इशारा कर रहे हैं कि उत्त्तराखण्ड में भाजपा की पकड़ ढीली पड़ रही है और कांग्रेस लगातार up हो रही है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत 18 मार्च 2021 को अपनी सरकार के 4 साल पूरे करने जा रहे थे लेकिन उससे चंद दिन पहले ही गैरसैंण में ऐतिहासिक कदम उठाने के बाद सदन को संबोधित कर रहे त्रिवेंद्र की अभिमन्यु की तरह तब ऐसी घेराबंदी की गई कि उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। गैरसैंण से लेकर देवस्थानम बोर्ड आदि त्रिवेंद्र के वो फैसले थे जो माइलस्टोन समान थे।

खैर, त्रिवेंद्र के जाने के बाद तीरथ सत्तासीन हुए लेकिन अपने लंपट बयानों से तीरथ ने भाजपा की सियासी हालत इतनी खराब हो गयी कि वे 3 महीने भी पूरे नहीं कर पाए। तीरथ के रहते ये बस्ते खूब हुई कि इनसे हर दृष्टि से त्रिवेंद्र बेहतर थे।

इनके बाद सूबे में फिर भाजपा ने नेतृत्व परिवर्तन किया और सारे धुरंधरों के अरमानों पर पानी फेरते हुए पुष्कर सिंह धामी सीएम पद तक पहुँचे। जो विधायक कभी मंत्री भी नहीं बना था उसके सीधा सीएम बनने से कई कद्दावर नेताओं की तो कई रातों तक नींद ही उड़ी रही।

पुष्कर ने शुरुआत भी सधी हुई की। अपने व्यवहार के कारण वे जल्दी ही प्रदेशभर में बेहद लोकप्रिय हो गए। समय कम होने के बावजूद उन्होंने कुछ फैसले सियासी नफा नुकसान भांपकर लिए और भाजपा के ग्राफ को ऊपर की ओर ले जाते दिखे लेकिन लास्ट के ओवर्स में धामी भी बड़े शॉट खेलने के चक्कर में कुछ गलतियां अनजाने में कर गए। पहले उनके एक pro खनन के वाहनों को छुड़ाने को लेकर चर्चा में आये तो बाद बाद में आचार सहिंता के करीब किये गए तबादले और बैक डोर में हुए तबादलों आदि ने उनकी स्थिति को भी डांवाडोल कर दिया। उनके बेहद करीब कैबिनेट मंत्री के एक सिफारिशी पत्र ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। आचार सहिंता तक पहुँचते पहुँचते अपने pro की बहाली का आदेश भी निकाल गए।

बहरहाल, जो बढ़त धामी ने बनाई थी उन्हें कहीं न कहीं अंतिम क्षणों में गंवाया है। अब चैनल का आज का ताजा सर्वे भी यही इशारा कर रहा है कि सूबे में जो भाजपा कभी comfortable विक्ट्री की ओर थी वो आज संघर्ष की स्थिति में है। हरीश रावत को हल्के में लेने की भाजपा की गलती उसे आने वाले दिनों में पानी भी पिला सकती है। चंद विधायकों और खुद दो दो सीट से हारने के बावजूद जिस तरह हरदा ने कांग्रेस को मजबूत स्थिति में लाया उससे भाजपा नेताओं को सीख लेने की जरूरत है। 5 सालों तक कांग्रेसी गोत्र के नेताओं को ढोना और अंत के एक साल में उनके नखरों, ब्लैकमेलिंग के आगे समर्पण कर देना अब भाजपा को भारी पड़ता दिख रहा है।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें