ख़बर शेयर करें -

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने अपर मुख्य सचिव से मांगों को लेकर की भेंट

देहरादून। आज राज्य निगम कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमण्डल अपर मुख्य सचिव, आनन्द वर्धन से सचिवालय स्थित उनके कक्ष में निगमों के कार्मिकों की समस्याओं के सम्बन्ध में मिला।
जिसमें राज्य कर्मचारियों की भाँति समय समय पर होने शासनादेशों को समान रूप से समस्त निगमों / निकाय/ प्राधिकरणों में लागू किये जाने का अनुरोध किया गया जिस पर उन्होंने त्वरित सज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित कर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये तथा उन्होंने संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि निगमों के कार्मिकों की जो समस्या होगी प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण किया जायेगा।
इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्यप्रकाश राणा कोटि, महासचिव श्री ललित शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अजय कान्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।

By amit