ख़बर शेयर करें -

 

देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत 5 इलेक्ट्रिक बसों का आई0ए0बी0टी से एयरपोर्ट और एयरपोर्ट -पेसिफिक गोल्फ़(सहस्त्रधारा ) पर संचालन का शुभारम्भ ।

Deharadoon. Doon स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत इलेक्ट्रिक बस परियोजना का शुभारम्भ आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन आई0ए0बी0टी से एयरपोर्ट और एयरपोर्ट -पेसिफिक गोल्फ़(सहस्त्रधारा) रूट पर 5 बसों के साथ प्रारम्भ किया गया है।

देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा 5 इलेक्ट्रिक बसों का सञ्चालन प्रारम्भ किया गया है. इस कार्य हेतु देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने एवी ट्रांस कंपनी को चयनित कर अनुबंधित किया है।

आई0एस0बी0टी से एयरपोर्ट एवं सहस्त्रधारा रोड पर निम्न 18 स्टापेज (विराम स्थल) निधार्रित किये गये हैं, प्रत्येक स्टापेज (विराम स्थल) लगभग 30 किलो० मी0 की दूरी पर है।

(आई एस बी टी -एयरपोर्ट)
1 आई एस बी टी
2 कारगी चौक
3 विधान सभा
4 जोगीवाला
5 मौखमपुर
6 डोईवाला क्रासिंग
7 एयरपोर्ट

(एयरपोर्ट- पेसिफिक गोल्फ़(सहस्त्रधारा )
1एयरपोर्ट
2 डोईवाला क्रॉसिंग
3 मोहकमपुर
4 जोगीवाला
5 विधान सभा
6 आराघर चौक
7 लैंसडाउन चौक
8 सर्वे चौक
9 सहस्त्रधारा क्रॉसिंग
10 आई.टी पार्क
11 पेसिफिक गोल्फ़

ई-बस का किराया
आई0ए0बी0टी से एयरपोर्ट 200 रु ० मात्र

देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत चलने वाली इलेक्ट्रिक बस परियोजना में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा जिसमे से वर्तमान में 15 बसें प्राप्त हो चुकीं हैं । इलेक्ट्रिक बस के संचालन का मुख्य उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है एवं इन बसों के संचालन से वायु एंव ध्वनि प्रदुषण कम होगा तथा नागरिकों को कम लागत में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
वर्तमान में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 10 बसों का संचालन 2 रुट पर आई०एस०बी०टी से राजपुर रोड एवं आई०एस०बी०टी से सेलाकुई पर किया जा रहा है जिसमे अब तक कुल 892091 यात्रियों द्वारा यात्रा की गयी है तथा अभी तक देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड को 10 बसों से 1. 78 करोड़ का रेवेन्यू प्राप्त हुआ है

फीचर्सः-
इन इलेक्ट्रिक बस में 25 सीटें सामान्य जन हेतु, 1 सीट चालक हेतु तथा दिव्यांग व्यक्तियों हेतु व्हीलचेयर खड़ी करने लिए स्थान की सुविधा है । इलेक्ट्रिक बस की लम्बाई लगभग 9 मीटर है तथा चैडाई लगभग 2.5 मी0 है इन बस में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए हाईड्रोलिक रैपं की सुविधा है।
1 इलेक्ट्रिक बस में फ्रंट और रियर एयर सस्पेंशन की सुविधा उपलब्ध है।
2 वातानुकूलित बस
3 जी0पी0एस0 सिस्टम युक्त बस
4 प्रत्येक बस में 03 (तीन) सी0सी0टी0वी कैमरा
5 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
6 आई0टी0एस0 डिसप्ले
7 वैरियेबल मैसेज डिसप्ले -04
8 यू0एस0बी0 पोर्ट प्रत्येक सीट हेतु
9 आपातकालीन बटन
10 इमरजेन्सी हैमर
11 ग्रैब हेन्डल्स
12 अग्निशमन यंत्र
13 इन बस में पावर रिजनरेशन सिस्टम की सुविधा है।
14 बस के टायर स्टील रेडियल ट्यूबलेस है।
15 बस में हाइड्रोलिक पावर स्टीयरिंग हैं।
16 प्रत्येक इलेक्ट्रिक बस डिस्क ब्रेक के साथ ए0बी0एस0 (Anti-lock braking system) से युक्त

ये बस एक बार पूर्ण चार्ज करने पर लगभग 150 से 180 कि0मी0 तक चल सकती है।
यू0टी0सी0 डिपो ट्रांसपोर्ट नगर में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें