ख़बर शेयर करें -

शराब पार्टी के बाद सपना से हरद्वारी लाल ने जबरन संबंध बनाने की कि थी कोशिश, पढ़िए हत्याकांड की एक-एक जानकारी

Dehradoon. पटेलनगर में हुए डबल मर्डर की अब परतें खुलने लगी है। पुलिस ने हत्यारोपी के हवाले से बीती रात हुए हत्याकांड की पूरी कहानी सामने रखी है। पुलिस के मुताबिक जिस मकान में बीती रात हत्याकांड हुआ वहां पहले दोनों मृतकों के अलावा हत्यारोपी एवं उनके तीन से चार दोस्तों ने मिलकर शराब पी थी। इसके बाद हरद्वारी ने जबरन सपना से संबंध बनाने की कोशिश की। इसका विरोध सपना व उसके पति ने किया। इसी को लेकर आग बबूला हुए हरद्वारी ने घर मे रखे तवे से एक के बाद एक कई प्रहार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

यह हुआ घटनाक्रम

18-19/02/22 की देर रात्रि करीब 2ः30 बजे गुरप्रीत सिंह ने थाना पटेल नगर पर उपस्थित आकर सूचना दी कि विद्या विहार फेस 2 लेन न०. 09 पथरी बाग में एक व्यक्ति द्वारा दो लोगों का मर्डर कर दिया गया है। उक्त व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि मैं उसी बिल्डिंग में ऊपर वाले फ्लैट में रहता हूं करीब 2 से 2ः30 के बीच नीचे के फ्लैट से काफी शोर शराबा सुनकर हम लोग नीचे आये, शोर सुनकर वहां काफी भीड एकत्रित हो गयी थी। हमने उक्त फ्लैट की घंटी बजाई तो अंदर से एक व्यक्ति निकलकर बाहर आया तथा उसके द्वारा बताया गया कि मैने इस फ्लैट में रह रहे दोनों लोगों लोगो की हत्या कर दी है।

कमरे में बंद कर दिया था हत्यारोपी

इतना कहकर वह वहां से भागने का प्रयास करने लगा। जिस पर हम लोगो द्वारा उक्त व्यक्ति को कमरे के अन्दर धक्का देकर उसे कमरे में ही बंद कर दिया है तथा वह व्यक्ति अभी भी कमरे के अन्दर ही बन्द है। प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए थाने से तत्काल पुलिसकर्मी मौके के लिए रवाना हुए व थाना पटेल नगर पर मु०अ० सं० 147/22 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मौके पर पुलिस कर्मचारीगणों द्वारा कमरे का दरवाजा खोलकर अन्दर जाकर देखा तो पाया कि वह व्यक्ति फ्लैट में पिछले कमरे से बाहर निकल कर भाग चुका है। इस पर तत्काल पुलिस द्वारा क्षेत्र में उसकी खोजबीन की गयी। काफी देर तलाशने के बाद अभियुक्त को घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही घेर घोट कर नाले के पास से समय 04.30 पुलिस द्वारा पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया।

एक साथ रहते थे तीनों

अभियुक्त द्वारा अपना नाम हरद्वारी लाल पुत्र स्वर्गीय श्री बदलू हाल निवास विद्या विहार ले नंबर 9 पथरी बाग थाना पटेल नगर व मूल पता ग्राम बरई थाना चंदौसी मुरादाबाद उम्र 47 वर्ष बताया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोग पहले लाल पुल के पास एक ही मकान में किराए पर रहते थे। पिछली 11 तारीख को ही हम इस मकान में रहने आए थे।

40 हजार लिए हुए थे उधार

सपना व उसके पति के द्वारा कई बार मुझसे पैसे उधार मांगे गये थे तथा वर्तमान में भी इन दोनो ने मुझसे रू0 40000 लिये थे। इसी की एवज में मेरे सपना के साथ नाजायज ताल्लुक बन गये थे। मेरे द्वारा दो-तीन बार सपना के साथ संबंध भी बनाए गये।

हुई थी शराब पार्टी

18-02-2022 की रात को हमारे कुछ अन्य जानने वाले साथी लक्ष्मी, आतिफ और डबराल जी इसी फ्लैट में बबलू व सपना के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। नशे की हालत में पैसों के लेन-देन को लेकर मेरी सपना और उसके पति के साथ कहासुनी हो गयी और इसी को लेकर हमारे बीच झगड़ा काफी बढ गया। झगडा बढता देखकर लक्ष्मी, आतिफ तथा डोभाल जी वहां से चले गये। उन लोगो के जाने के कुछ देर बाद हमारा झगडा शान्त हो गया, जिसके उपरान्त मैने सपना के साथ सम्बन्ध बनाने की कोशिश की तो सपना व उसके पति बबलू द्वारा इसका विरोध किया गया और मुझसे फिर से झगडा किया गया।

तवे से किये कई वार

जिस पर मुझे गुस्सा आ गया गया और मैंने रसोई से तवा लाकर उससे सपना के सर व मुहं पर वार कर दिया गया जिससे सपना मौके पर ही गिर गयी व उसे देखकर सपना का पति मेरी तरफ गुस्से से दौडा तथा उससे हाथापाई के दौरान मेरे सिर में चोट लग गयी तथा मैने गुस्से में उसी तवे से सपना के पति बबलू के भी सिर व चेहरे पर वार किया गया जिससे वो भी मौके पर ही मारा गया। इसके पष्चात मैं वहां से भागने की फिराक में था लेकिन काफी शोर- शराबा होने की वजह से कमरे के बाहर लोगो की भीड लग गयी थी, जिनके द्वारा मुझे फ्लैट के बाहर पकड़ लिया व उसी फ्लैट के अंदर कमरे में बन्द कर दिया। जिस पर मैं पिछले कमरे से बाहर निकल कर भाग गया तथा वहां से भागकर पास के ही एक नाले के पास छुप गया। जहां से मैं पुन: भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण मैं घटना स्थल के पास से ही पकडा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है घटनास्थल से बरमाद शवों को पंचायत नामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है। शेष अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

ये हुई पहचान

नाम पता अभियुक्त गिरफ्तार अभियुक्त: हरद्वारी लाल पुत्र स्व० बदलू हाल निवास विद्या विहार फेज 2 लेन न० 09 पथरीबाग मूल निवासी- ग्राम बरई थाना चंदौसी मुरादाबाद उम्र-47 वर्ष

नाम पता मृतक:- (1) साबी उर्फ सपना पत्नी राजेन्द्र सिंह डोगरा उम्र-27 वर्ष
(2) राजेंद्र सिंह डोगरा पुत्र नरेंद्र डोगरा निवासी खालसा होटल घंटाघर देहरादून उम्र 35 वर्ष

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें