कल यानी १५ जुलाई बुधवार को बलूनी स्कूल बायपास रोड पर चारधाम अस्पताल द्वारा स्कूली बच्चों को CPR/ कार्डिओ रेस्क्यू टेक्नीक डमी मॉडल पर बताया वा दिखाया जाएगा। महोदय CPR तकनीक आज के युग में हाई स्कूल के बाद के सभी बच्चों नागरिकों के लिए मस्ट नो मंत्र है जो बेहद सिंपल है और एक जान को बचा सकता है। आप हमेशा ही हमारी जन जागरण अभियान का हिस्सा रहे हैं आप सादर आमंत्रित हैं। ५०० से ज़्यादा स्टूडेंट इस प्रक्रिया को देखेंगे व तकनीक से रूबरू होंगे हमारा प्रयास आधुनिक युग में पूरे देश वासियों को CPR तकनीक जो कभी भी जरूरत पड सकती है को सभी देशवासियों तक पहुंचाना है। स्वास्थ के मोर्चे से हमारी यंग जनरेशन के जल्दी बीमार पड़ने BP सुगर का शिकार होने की रिपोर्ट्स मिल रही इस कार्यक्रम में यंग जनरेशन को बीमारियों से बचाने व उन्हें अच्छा जिम्मेदार नागरिक बनाने व विकसित 🇮🇳 भारत ४७ के लिए भी टिप्स दिए जाएँगे ताकि राष्ट्रीय चरित्र का विकास हो सके।
भवदीय आपका Dr K P joshi चारधाम अस्पताल देहरादून


