ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन कांग्रेस भवन (राजीव भवन)में हुआ ।
जिसमें मुख्य रूप से सम्मानित प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा,युवा कांग्रेस प्रभारी प्रदीप सूर्या,युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने युवा कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों,जिला अध्यक्षो की  बैठक ली। सर्व प्रथम हाली में उत्तराखंड युवा कांग्रेस के नईम अहमद, भूपेंद्र नेगी, संदीप चमोली  का मनोनयन  राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुआ उनका फूल माला पहनाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्य द्वारा स्वागत किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपने युवा कांग्रेस के समय को याद करते हुए उनदिनों पर प्रकाश डाला और कहा कि में भी आप लोगो में से एक ही हूं  एक समय पर में भी युवा कांग्रेस का सिपाही था । उन्होंने कहाँ की आज भारत माता खतरे में है और इस खतरे से बचाने में युवा पीढ़ी को भड़चढ़ के भाग लेना होगा और भाजपा की दमन कारी नीतियों से आम जन मानस को बचाना होगा। अग्निवीर पर बोलते हुए कहाँ की यह एक बहुत बड़ा षड़यंत्र भाजपा द्वारा रच जारा है और भविष्य में प्राइवेट फौज जैसे कि रूस और अमेरिका में है इसका भी ठेका अम्बानी ओर अडानी को देदिया जाएगा।युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का प्रोत्साहन करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से युवा कांग्रेस बेरोजगारों और अन्याय के ख़िलाक अपनी आवाज़ मुखर किये हुए है व अपने आप में तरीफ ऐ काबिल है साथ ही विश्वास दिलाया की आने वाले दिनों में जो पदयात्रा होने जा रही है उसमें भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करी जाएगी।
प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्य ने कहा कि इस समय आम जनमानस चाहे युवा हो , बड़े हो ,बुजुर्गों हो सभी खतरे में है जिस प्रकार से भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर टैक्स की बढ़ोतरी उन सामानों पर कर दी गई है जो रोज मरराह की आवश्यक समान है।उस पर बढ़ोतरी करना एक मायने में आम जनता से निवाला छीनने के बराबर है । आने वाले दिनों में हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव होने वाले हैं उस पर प्रभारी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष से अनुरोध किया की युवा कांग्रेस के जो मजबूत लोग हैं उन्हे भी टिकट में प्राथमिकता मिलनी चाहिए क्योंकि हाली में विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आज विधायक हैं।प्रभारी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि जल्द ही विधानसभा वार जिला वार बैठकों का आयोजन किया जाएगा और साथ ही नए युवाओं को जोड़ने का काम भी युवा कांग्रेस करेगी और साथ ही यह भी कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य युवा कांग्रेस करेगी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर जिस भी प्रकार से लड़ाई लड़नी पड़ेगी लड़ी जाएगी।
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि 9 अगस्त से होने वाली तिरंगा पदयात्रा में युवा कांग्रेस के लोगों की जल्द ही भागीदारी सुनिश्चित करी जाएगी साथ ही बेरोजगारी ,अग्निवीर अधीनस्थ आयोग ,भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर रणनीति बनाई जाएगी और भविष्य में धरना प्रदर्शन किए जाएंगे और यह भी कहा कि जल्दी युवा कांग्रेस के कल्चरल सेल ,स्पोर्ट्स सेल में नियुक्ति की जाएगी जिससे कि प्रतिभाशाली व्यक्तियो को मौका मिलेगा राजनीति में आने का और अपनी काबिलियत को साबीत करने का।
अरुणोदय सिंह परमार (प्रभारी उत्तराखण्ड यंग इंडिया के बोल) ने कांग्रेस कार्यालय देहरादून में कहा कि आज देश विभिन्न संकटों का सामना कर रहा है देश में महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, चौपट होते व्यापार जन-जन की समस्या का कारण बन चुके हैं लेकिन सरकार सिर्फ और सिर्फ मुद्दे से भटकाने का काम कर रही है.
आज अगर इस देश को बचाना है, अगर संविधान को बचाना है, आइडिया ऑफ इंडिया को बचाना है तो आम परिवारों से आने वाले युवाओं को आगे आना होगा और उनको राजनीति में मंच देने का काम हम भारतीय युवा कांग्रेस करने जा रहे हैं पिछले वर्ष यंग इंडिया के बोल के माध्यम से कई युवाओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने का मौका मिला था मैं उत्तराखंड के युवाओं से यह आग्रह करता हूं कि अगर आप भी भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों से प्रताड़ित है अगर आपको भी आज देश के मौजूदा हाल देखकर गुस्सा आता है तो आइए यंग इंडिया के बोल का फॉर्म भर कर इस भाषण प्रतियोगिता का हिस्सा बनिए और इस सरकार की पोल देशवासियों के समक्ष खोलिए और भारत को बचाने के संघर्ष का हिस्सा बनिये.
इस प्रतियोगिता के लिए आप HTML फॉर्म लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आप हमारे सोशल मीडिया हैंडल में लिंक पा सकते हैं।
इस मौके पर उपस्थित नेहा चौहान ,संदीप चमोली ,अरुणोदय परमार ,भूपेंद्र नेगी , शिवा वर्मा, विनीत प्रसाद बंटू ,रोबिन त्यागी, दिवेश उनियाल, कविता माही, आरुषि ,अंजलि,सोफ़िया नाज़, आयुष सेमवाल, प्रियांशु ,नितिन रावत ,नवनीत सतीमहबूब ,अब्दुल समद ,संतोष, कपिल ,गौतम नौटियाल लखबीर चौहान अमनदीप, नितिन ,अंकुश गुंबर, अमित राज ,लकी ,सुधांशु पुंडीर आदि प्रदेश पदाधिकारीगण मौजूद रहे ।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें