ख़बर शेयर करें -

संकल्प दिवस माननीय मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की अनन्त हार्दिक शुभकामनाएँ

 

अपने उद्भव के तीसरे दशक में उत्तराखंड राज्य के लिए यह बड़े गौरव और सौभाग्य की बात है कि उसे एक युवा, ऊर्जावान, प्रगतिशील, वैज्ञानिक सोच रखने वाला और जमीन से जुड़ा हुआ नेतृत्व मिला जिसकी कि प्रदेश को शख्त जरूरत रही है। मुख्य सेवक का कार्य भार सँभालते ही अल्प समय में ही समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़कर उनकी चुनौतियों और अपेक्षाओं को समझते हुए आपने प्रदेश में आशा और विश्वाश का वातावरण तैयार करके प्रधान सेवक की अवधारणा को बल दिया। बोधिसत्व कार्यक्रम के माध्यम से जन जन के साथ संवाद की जो अनूठी परम्परा आपने कायम की है उसके प्रारंभिक परिणाम दृष्टिगोचर होने लगे हैं। विज्ञान और तकनीक के माध्यम से प्रदेश की समस्याओं के प्रभावी समाधान ढूंढने हेतु राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्थाओं एवं विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर आपने दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। पर्यावरण और आर्थिकी के बीच सामंजस्य बैठाते हुए प्रदेश के बहुआयामी विकास का खाका जो आपने खींचा है वह आने वाले दिनों में प्रदेश का भविष्य तय करेगा।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के केदारनाथ की पवित्र धरती से अगले दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के सन्देश को आपने प्रदेश के हर व्यक्ति के मन मष्तिस्क में अंकित कर दिया है। जमीन से जुड़े हर व्यक्ति को आपने आत्मनिर्भर उत्तराखंड की विचारधारा से जोड़ दिया है। आपके नेतृत्व में आज उत्तराखंड से सरोकार रखने वाला हर व्यक्ति प्रदेश के भविष्य के प्रति जागरूक होकर उसके विकास में अपनी सक्रिय भूमिका तलाशने लगा है। चम्पावत को केंद्र में रखकर सभी विभागों के सामूहिक प्रयास से जिले को आदर्श जिले के मॉडल के रूप में विकसित करते हुए उत्तराखंड @25 की आधारशिला रखी जा रही है जो अत्यंत प्रशंसनीय है।

आपके अनवरत प्रयासों से उत्तराखंड आने वाले समय में स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, कौशल, रोजगार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा ऐसा हमें विश्वास है। भ्रष्टाचार के सम्पूर्ण उन्मूलन के लिए आपके द्वारा लिए गए निर्णायक कदमों से प्रदेश में और प्रदेश के बाहर उत्तराखंड की अलग छवि बनी है। आपके नेतृत्व में उत्तराखंड के प्रगतिशील प्रवर्तन पर सारा विश्व उत्सुक होकर नजरें गढ़ाए बैठा है। हमें पूर्ण विश्वाश है कि उत्तराखंड @25 आपके निर्णायक नेतृत्व में सफलता के नए मानकों का निर्धारण करते हुए देश के लिए तो आदर्श तो होगा ही लेकिन साथ ही सारे विश्व में उत्तराखंड की एक अलग पहचान बनाने में कामयाब होगा। प्रदेश से बाहर निवास करने वाले मुझ जैसे हजारों प्रवासी उत्तराखंडी आपके नेतृत्व में उत्तराखंड के उत्तरोत्तर विकास की कामना करते हुए संकल्प दिवस के रूप में आपको अपनी अनंत हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं।

प्रहलाद अधिकारी, नवी मुंबई

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें