ख़बर शेयर करें -

देहरादून। नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नेपाल में भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान से मन बहुत व्यथित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड सरकार मजबूती के साथ नेपाल के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने भूकंप में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति शोक-संवेन्दनायें व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की है।

By amit