ख़बर शेयर करें -

“लीक पर वें चलें जिनके
चरण दुर्बल और हारे हैं,
हमें तो जो हमारी यात्रा से बने
ऐसे अनिर्मित पन्थ प्यारे हैं”

किसी कवि की ये पंक्तियां उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर सटीक बैठती हैं। अपनी कार्यशैली से उन्होंने साबित कर दिया है कि वे पुरानी लीक पर चलने वाले मुख्यमंत्री नहीं बल्कि खुद नई लीक बनाने का पूरा दमखम रखते हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद यूं तो धामी ने तमाम दमदार फैसले लिये लेकिन युवाओं की नौकरियों पर डाका डालने वाले नकल माफिया पर नकेल कस कर उन्होंने समूचे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। अब विधानसभा में बीते कई वर्षों से नौकरियां देने में हो रहे गड़बड़झाले पर धामी ने आंखें तरेर ली हैं। ये धामी की ही पहल का असर रहा कि शनिवार को विदेश दौरे से लौटीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी को देहरादून पहुंचते ही पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश देने में कोई संकोच नहीं हुआ।
उत्तराखण्ड में अपात्रों को सरकारी नौकरी देने का चलन सा बन गया था। विधानसभा में स्पीकर अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर अपने करीबियों को नौकरी बांट रहे थे तो नकल माफिया ने ‘उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग’ की परीक्षाओं पर कब्जा कर रखा था। संगठित गिरोह बनाकर पैसे के एवज में नौकरियां बेची जा रही थीं। विधानसभा में अपने अपनों को रेवड़ियां बांटने का गोरखधंधा वर्ष 2000 में उत्तराखण्ड के पृथक राज्य बनते ही शुरू हो गया था और फिर वर्ष 2014 में ‘उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग’ के गठन के साथ नकल माफिया की पौ बारह हो गई। सरकारें बनीं, बदलीं लेकिन नौकरियां बांटने और बेचने का कारोबार बदस्तूर जारी रहा। ‘अपात्र’ नौकरी पाते रहे और ‘पात्र’ के हिस्से में सिर्फ निराशा आती रही। ये काम इतने शातिराना तरीके से हुए कि धामी सरकार का राज शुरू होने पर भी संगठित अपराधी करतूत करने से नहीं चूके। दिसम्बर 2021 में हुई समूह ‘ग’ की भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर पेपर लीक कर नौकरियों की सौदेबाजी की गई। बेरोजगार युवा संघ में इसकी शिकायत मुख्यमंत्री धामी से की तो उन्होंने देर किए बगैर एसटीएफ को मामले की जांच के आदेश दे दिए। पुलिस महानिदेशक को बुलाकर दो टूक आदेश दिए कि एक भी दोषी बख्शा नहीं जाना चाहिए। मुख्यमंत्री की सख्ती का ही असर है कि एसटीएफ नकल गिरोह के 33 सदस्यों को गिरफ्तार कर माफिया की कमर तोड़ चुकी है। आयोग के अध्यक्ष इस्तीफा दे चुके हैं और सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है। तफ्तीश तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी बीच विधानसभा सचिवालय में करीबियों को नियुक्ति देने का मामला भी सोशल मीडिया में उछलने लगा। अवैध तरीके से नौकरी पाने वाले अपात्रों की सूची के साथ विधानसभा के पूर्व अध्यक्षों के कारनामे वायरल होने लगे। चूंकि मामला विधानसभा अध्यक्ष के कानूनी अधिकार क्षेत्र का था जिससे सरकार के हाथ बंधे थे। फिर भी मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी को पत्र लिखकर नियुक्तियों में हुए भाई भतीजेवाद और फर्जीवाड़े की जांच करने और अवैध नियुक्तियों को तत्काल निरस्त करने का आग्रह करके सबको चौंका दिया। उनका यह कदम लीक से हटकर है। अब तक के मुख्यमंत्री बाखबर होते हुए भी ‘सब चलता है चलता रहेगा’ की सोच से बंधे रहे। बीते कुछ दिनों से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी विदेश दौरे पर थीं। शनिवार को देहरादून लौटते ही उन्होंने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की और विवादित सचिव को फोर्स लीव पर भेज दिया। कार्रवाई इतनी सख्ती से की गई कि सचिव का दफ्तर तक सील करवा दिया गया। जांच कमेटी को हर हाल में एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। सबसे अहम बात है कि इस कार्रवाई में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी को सीएम धामी का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों के भीतर नौकरी बेचने के कारोबार में लगे राजनेता और नकल माफिया की जिस तरीके से घेराबंदी हुई है उससे युवाओं में उम्मीद बंधी है कि भविष्य में उनके हक सुरक्षित रहेंगे। ताबड़तोड़ कार्रवाई से धामी सरकार पर जनता का विश्वास और बढ़ा है।
—

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें