ख़बर शेयर करें -

 

नगर निगम का शोषण नहीं सहेंगे केमिस्ट

सोमवार देर रात केमिस्ट एसोसिएशन के सभी घटकों होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन, रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन, डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ उत्तराखंड एसोसिएशन, सी एन्ड एफ , जनरल मर्चेंट एसोसिएशन, होटल इंडस्ट्री, फ़ूड इंडस्ट्री आदि द्वारा कार्यकारिणी की बैठक गीता भवन राजा रोड पर सम्पन्न हुई ।

उक्त बैठक में दून उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी श्री विपिन नागलिया जी(अध्यक्ष), श्री सुनील मेसोंन जी (महासचिव), द्रोण गुलाटी जी (युवा अध्यक्ष ), पंकज गुप्ता जी होटल इंडस्ट्री के अध्यक्ष सुरेश गिल्होत्रा जी, मन्नू कोचर जी, राजीव मल्होत्रा जी, मोहित डंग जी, चेतन तलवार भी उपस्तित रहे ।

*बैठक में दून उद्योग व्यापार मण्डल से सहयोग और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई ।*

बैठक में होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संजीव तनेजा जी और आकाश प्रभाकर जी ने कहा कि यह जो तुर्कमानी फरमान नगर निगम द्वारा लागू करने का प्रयास किया जा रहा है कोई भी व्यापारी इसके पक्ष में नहीं है और हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं । इसके विरोध के लिए वह अपने प्रांतीय होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन से भी वार्ता कर रहे हैं और उन्हें यह आश्वासन मिला है कि यदि नगर निगम देहरादून में यह लाइसेंस शुल्क तत्काल वापस नहीं लिया तो पूरे प्रांत के होलसेल केमिस्ट देहरादून पहुंचेंगे और निगम में इसका पुरजोर विरोध करेंगे ।

बैठक में रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अरविंद तायल जी ने अपनी बात रखते हुए कहा की निगम को यह तुगलकी फरमान हर हाल में वापस लेना पड़ेगा और यदि तत्काल प्रभाव से इसे वापस नहीं लिया गया तो केमिस्ट एसोसिएशन दून उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में विरोध के किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है ।

बैठक में उपस्थित नवीन खुराना जी और नवनीत मल्होत्रा जी ने कहा की नगर निगम किसी भी व्यापारी को अकेला ना समझे चाहे वह केमिस्ट है चाहे वह होटल इंडस्ट्री है चाहे वह अन्य कोई व्यापारी है यदि नगर निगम किसी भी व्यापारी का शोषण करेगा तो केमिस्ट एसोसिएशन को अपने सामने विरोध में खड़ा पाएगा ।

प्रशांत भटनागर जी और भोपाल गुलाटी जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नगर निगम को चाहिए कि वह अपना कोई भी नियम लागू करने से पहले व्यापारियों से आम सहमति बनाकर तभी कोई नियम लागू करें इस प्रकार की डिक्टेटरशिप नहीं चल सकती यह देश एक लोकतांत्रिक देश है और कोई भी विषय स्टेकहोल्डर को साथ लेकर ही तय होना चाहिए ।

बैठक में जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विवेक अग्रवाल जी ने कहा कि पिछली बार जब नगर निगम द्वारा ऐसा ही प्रयास किया गया था तो माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने अपना संज्ञान लेते हुए यह आश्वासन दिया था कि जब तक भारतीय जनता पार्टी का मेयर है तब तक ऐसा कोई भी शोषण वाला लाइसेंस शुल्क व्यापारियों पर नहीं लगाया जाएगा ।

बैठक में सभी व्यापारियों का मत सुनने के बाद यह स्तिथि सामने आई की संपूर्ण व्यापारी समाज में नगर निगम द्वारा लगाई जा रही लाइसेंस शुल्क पर विरोध और भयंकर रोष है और सर्व समिति से यह तय किया गया कि कल शाम 5:00 बजे होटल इंडस्ट्री की एक बैठक होटल मधुबन राजापुर रोड पर तय की गई इसमें केमिस्ट एसोसिएशन से संबंधित सभी घटक और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए) के पदाधिकारी और दून उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहकर फाइनल रणनीति तय करेंगे ।

उक्त बैठक में प्रशांत भटनागर अनुबंध जी पुनीत अग्रवाल जी संजय गुप्ता जी विश्वास जी अनूप सिंघल जी संजय नन्दा जी शैलेंद्र सिंह रावत जी आकाश प्रभाकर जी राजेश गेरा जी गुलाटी जी रितेश अग्रवाल जी जेके कोचर जी प्रवीण जैन जी संजय जी जोली जी प्रवीण जी कपिल शर्मा जी अनिल अग्रवाल जी नवीन खुराना जी राजीव मल्होत्रा जी पंकज गुप्ता जी सुरेश बालोतरा राजू पुरी मनु कोचर जी मोहित चेतन जी प्रदीप दुग्गल जी अजय बंसल जी नवनीत मल्होत्रा जी सहित सभी केमिस्ट एसोसिएशन की संपूर्ण कार्यकारिणी उपस्तित रहे ।

 

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें