ख़बर शेयर करें -

*बंगाली कॉलोनी नानकमत्ता में मुख्यमंत्री ने श्री श्री मां दुर्गा मंदिर का किया लोकार्पण*

*मुख्यमंत्री ने मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा नानकमत्ता क्षेत्र के विकास हेतु मिनी मास्टर प्लान बनाने की घोषणा।*

*मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्र/विजय दशमी/भैया दूज, गोवर्धन पूजा/राम नवमी की दी बधाई।*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बंगाली कॉलोनी, नानकमत्ता पहुंचकर श्री श्री मां दुर्गा मंदिर का लोकार्पण किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर के सौंदर्यीकरण, नानकमत्ता क्षेत्र के विकास हेतु मिनी मास्टर प्लान बनाने की भी घोषणा की। मन्दिर परिसर पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्मृति स्वरूप दुर्गा माता की प्रतिमा भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी को भक्ति और शक्ति के प्रतीक दुर्गा महोत्सव, शारदीय नवरात्र, विजयादशमी, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री धामी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें मां दुर्गा के इस भव्य मंदिर का उद्घाटन कर प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने बंगाली समाज का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, राजा राम मोहन राय सहित बंगाल के महान सपूतों को नमन किया, जिन्होंने समाज को एक नई राह दिखाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल की भूमि से निकले महान व्यक्तित्वों ने जब जैसी आवश्यकता पड़ी तब शस्त्र और शास्त्र से, त्याग और तपस्या से मां भारती की सेवा की है। उन्होंने कहा कि चेतना हो या अध्यात्म, विज्ञान हो या कला और संस्कृति हर क्षेत्र में बंगाल ने देश को प्रगति की राह दिखाई तथा पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व भारत की एकता और पूर्णता का पर्व भी है। बंगाल की दुर्गा पूजा भारत की इस पूर्णता को एक नई चमक देती है, नए रंग देती है, नया श्रृंगार देती है। ये बंगाल की जागृत चेतना का, बंगाल की आध्यात्मिकता का, बंगाल की ऐतिहासिकता का प्रभाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण का अभियान जारी है। तीन तलाक के खिलाफ कानून हो या फिर जनधन योजना में महिलाओं के नाम से खाते हो, स्वच्छ भारत के तहत शौचालय का निर्माण हो या फिर हर घर में रसोई गैस के सिलेंडर पहुंचाना हो, महिला आरक्षण हो या फिर महिला सुरक्षा की बात हो, सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए हैं। बेटी के जन्म से लेकर महिलाओं की सुरक्षा तक के लिए सरकार सजग है। उन्होंने आदि कैलाश, गुंजी और जागेश्वर सहित उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र में आकर मानसखंड को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में रहने वाले हमारे बंगाली परिवारों की अर्से से कई मांगें लंबित थी, जिसे हमारी सरकार ने पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज के बच्चों के प्रमाण पत्र से ’’पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाने और नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाने का काम सरकार ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में बंग भवन बनाया जायेगा और विभाजन विभीषिका स्मृति स्थल भी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 8, 9 दिसंबर 2023 को देहरादून में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत अब तक हुए रोड शो में ₹55 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश के करार हो चुके हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री शिव अरोड़ा, मेयर श्री रामपाल सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष श्री कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ.प्रेम सिंह राणा, किसान आयोग उपाध्यक्ष श्री राजपाल, एसएसपी श्री मन्जूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी श्री विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी श्री जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी श्री तुषार सैनी, मन्दिर कमेटी अध्यक्ष श्री सुरेंद्र राय, श्री रामू जोशी, श्री शंकर राय, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें