ख़बर शेयर करें -

*लखनऊ में रक्षा मंत्री के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, रोड शो में उमड़ी जनता की भीड़*

– मुख्यमंत्री धामी ने कहा, 400 पार का नारा निश्चित रूप से होगा साकार
– भाजपा ने ऐतिहासिक रूप से किया उत्तर प्रदेश और लखनऊ में काम
– उत्तर प्रदेश में खत्म हुआ माफियाराज, कानून व्यवस्था का है अब राज

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के लखनऊ में नामांकन प्रक्रिया के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ व दोनों उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक भी उपस्थित रहे। नामांकन से पहले दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री लखनऊ में आयोजित एक भव्य रोड शो में शामिल हुए जहां हजारों की तादाद में जनता जनार्दन का हुजूम उमड़ा।

*400 पार का नारा अवश्य पूरा होगा*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके उपरांत लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से लखनऊ की सड़कों पर लोगों का उत्साह देखने को मिला, वह निश्चित रूप से 4 जून को जो परिणाम आने वाले हैं वो स्पष्ट रूप से उसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि 400 पार का जो नारा है, वह निश्चित रूप से पूरा होगा।

*जो भी लोग मोदी जी को पीएम बनाना चाहते हैं, वे सभी मतदान के लिए गए*

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक स्थानों पर कुछ भ्रामक चीजें भी आ रही हैं लेकिन उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी मैं गया। पहले चरण का जो मतदान था उसमें मत प्रतिशत जरूर कम था। मेरे से कई लोगों ने पूछा भी। मैं बताना चाहता हूँ कि जो भी लोग मोदी जी को पीएम बनाना चाहते हैं, वे सभी मतदान के लिए आये। दूसरी पार्टी के लोगों ने मतदान में कम भाग लिया और हमारे विरोधी विचारधारा के लोग थे, मतदान उनका कम रहा है और हमारे मतों में किसी भी प्रकार का कोई अंतर नहीं रहा। उन्होंने कहा कि देश में जिस प्रकार से आज लोगों में उत्साह है, उसे देखकर लगता है कि हर एक व्यक्ति इस बार मतदान के दिन की प्रतीक्षा का इंतजार कर रहा था कि मुझे मतदान करना है बहुत साइलेंट तरह से और अपनी अपनी बारी का इंतजार कर रहा है।

*भाजपा के कालखंड में तेजी से हुआ लखनऊ का विकास*

उन्होंने कहा कि लखनऊ में मैं 16 साल की उम्र से रहा हूँ और अटल जी जब पीएम बने तब लखनऊ तेजी से विकास की ओर अग्रसर रहा और वह अनवरत रूप से जारी रहा। माननीय राजनाथ सिंह जी के कालखंड में जिस प्रकार से यहां हाइवे बने, ओवर ब्रिज बने, तमाम सड़कें बनी, जिस प्रकार से आज मेट्रो चली है वह दर्शाता है कि भाजपा काल में कितना काम हुआ है और यह पहले की तुलना में पूरी तरह से बदला हुआ लखनऊ है। पहले गोमतीनगर जाना टेढ़ी खीर था लेकिन आज ऐसा नहीं है। पूरा उत्तर प्रदेश आज तेजी से विकास की ओर बढ़ा है। अयोध्या में आज प्रभु राम का मंदिर तैयार हो गया है तो भव्य और दिव्य काशी के दर्शन आज हमें हो रहे हैं। ऐसे अनेक काम हुए हैं। आज यहां इन्वेस्टमेंट का बूम आया है और ये इन्वेस्टमेंट हब बन गया है। पहले इस राज्य की गिनती बीमारू राज्य के रूप में होती थी लेकिन आज यह देश के उत्तम राज्यों में शुमार हो गया है।

*गुंडे बदमाशों का राज खत्म हुआ, कानून का राज आया*

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक कालखंड वो था जब यहां गुंडे बदमाशों का राज था। सपा और बसपा की सरकारों में यहां माफियाराज था लेकिन आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बहुत अच्छी हो गयी है। प्रधानमंत्री जी के कालखंड में गरीब कल्याण की जो योजनाएं बनी हैं, उनका हर वर्ग को लाभ मिला। 2014 से पहले भी योजनाएं बनी लेकिन उनका लाभ चुनिंदा को मिलता था। आज जो योजनाएं बनती हैं, उनका हर किसी को लाभ मिल रहा है। कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं जैसे मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति मिली है, धारा 370 समाप्त हुआ है। सीएए का कानून बना है।

*पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक सहिंता*

उन्होंने कहा कि, मुझे यह बताते हुए खुशी है कि भाजपा का जो संकल्प पत्र है, उसमें पूरे देश में समान नागरिक सहिंता को देश में लागू करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हम इसे लागू कर चुके हैं। देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य है जिसने इसे लागू किया।

*तमाम झूठ फैला रहे विपक्षी*

उन्होंने कहा कि एक तरफ आज जहाँ पीएम के नेतृत्व में पूरे देश को परिवार मानकर कार्य किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ ऐसे दल हैं जो अपने परिवारों से बाहर नहीं आ पा रहे, भ्रस्टाचार में ये दल डूबे हुए हैं, तुष्टिकरण करने वाले दल हैं और आज भी वह यही बात कर रहे हैं। ये दल आज तमाम तरह से भ्रामक बात कर रहे हैं कि 400 पार हो जाएंगे तो देश से आरक्षण समाप्त जो जाएगा। संविधान बदल जाएगा। मैं कहना चाहता हूँ कि मोदी जी आरक्षण के बहुत बड़े पैरोकार और समर्थक हैं। जो कार्य आज हुए हैं वो कभी नहीं हुए। इसका उदाहरण है कि देश के राष्ट्रपति के रूप में आदरणीय कोविंद जी का कार्यकाल पूरा हुआ और देश के आदिवासी बहुल इलाके में पैदा हुई द्रोपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कहा कि देश में एक ही माहौल है और पूरा देश मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना चाहता है और उसके लिए पूरी तरह से तैयार है।

*जो कहा, वो करके दिखाया*

लैंड जेहाद के तहत बहुत बड़ा अतिक्रमण था। हमने 5 एकड़ से ज्यादा भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई है। यह देवभूमि के स्वरूप को खराब करने की साजिश थी, जिसे हमने रोका।
उन्होंने कहा कि जनसंघ की स्थापना के समय से ही समान नागरिक सहिंता का संकल्प लिया गया था और हमने अपनी विधानसभा में पास कराने के बाद प्रदेश में आज लागू किया है। उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने हमें इसका मैनडेट दिया और हमने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा करके दिया है और एक गारंटी हमने पूरी की है। जैसे गंगोत्री से गंगा निकली है, उसी तरह से यूसीसी की गंगा से भी पूरा देश लाभान्वित होगा।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें