ख़बर शेयर करें -

 

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को थत्यूड, टिहरी में रा०इ०का० ढ़ाणा खेल मैदान में टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने रूद्रपुर से आप सभी के लिए अपना प्रणाम भेजा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाना है। जनता में आगामी चुनावों को लेकर जोश, उमंग, उत्साह है। प्रदेशवासी प्रधानमंत्री जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक हैं, और मतदान के दिन को उत्सव के रूप में मनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा निश्चित ही टिहरी लोकसभा के वोट प्रतिशत में धनौल्टी विधानसभा का प्रतिशत सबसे अधिक होगा। उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव भारत को विकसित, शक्तिशाली, भारत बनाने का चुनाव है। प्रधानमंत्री जी का हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में CAA लागू हुआ है। कश्मीर के धारा-370 का अंत हुआ है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। आज अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कोरोना काल के बाद संपूर्ण देश में मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। साथ ही हर घर को नल और जल से जोड़ा गया है। उत्तराखंड में 12 लाख परिवारों से ज्यादा हर घर नल और जल से जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्य में 1 लाख से ज्यादा घरों का निमार्ण हुआ है। अस्पतालों में आने वाली समस्या को खत्म करते हुए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख तक का मुफ्त में इलाज देने का काम किया है। देश में 12 करोड़ इज्जत घर बनाने का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा 60 सालों तक देश में एक पार्टी का शासन रहा।60 साल में जो काम नहीं हुआ वह प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बीते 10 साल में हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश के अंदर मेडिकल कॉलेज की संख्या 387 थी, जो बढ़कर 692 हो गई है। 2014 से पहले केवल 6 एम्स थे, जिनकी संख्या बढ़कर 24 हो चुकी है। 2014 तक 723 यूनिवर्सिटी थीं, जो बढ़कर 1472 हो चुकी है। 2014 तक 16 आईआईटी संस्थान थे, जो बढ़कर 23 हो चुके हैं। 2014 तक 13 आईआईएम थे, जो बढ़कर 20 हो चुके हैं। 2014 में भारत की बिजली उत्पादन क्षमता 2.34 लाख मेगावाट थी, जो बढ़कर 4.17 लाख मेगावाट हो गई है। 2014 तक देश में नेशनल हाईवे की पहुंच 91,287 किमी तक थी, जो 1.44 लाख किमी से ज्यादा हो गई है। 2014 तक एयरपोर्ट की संख्या 74 थी, जो बढ़कर 148 हो गई है। 2014 तक देश में रेल मार्गों का 21,614 किमी हिस्सा ही इलेक्ट्रिक लाइन से जुड़ा था, जो बढ़कर 58,812 किमी तक पहुंच गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर भ्रष्टाचारी पार्टियां और उनके भ्रष्टाचारी गठबंधन है तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री जी हैं जो भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने मिथक तोड़ने का काम किया है। पुनः भाजपा की सरकार बनाई जिसके फलस्वरुप उत्तराखंड समान नागरिक संहिता विधेयक पास करने वाला पहला राज्य बन गया है। इसके साथ ही नकल विरोधी कानून लागू किया गया जिसके फलस्वरुप 22 सालों से ज्यादा नियुक्तियां बीते 2 सालों में हुई हैं। धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। महिलाओं को 30 क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा धनोल्टी क्षेत्र रोजगार, स्वरोजगार पर्यटन का बड़ा केंद्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का सफल आयोजन किया गया। G20 की तीन बैठकों का सफल आयोजन हमारे राज्य में हुआ। उन्होंने कहा धनोल्टी क्षेत्र के लिए 1 अरब 41 करोड़ 37 लाख से अधिक की विकास योजनाओं की स्वीकृति दी गई है। प्रस्तावित सड़कों को स्वीकृति प्रदान की जा रही है। सुरकंडा मंदिर को रोपवे से जोड़ा गया है। धनौल्टी में विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण हेतु 94.80 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। धनौल्टी में जल संरक्षण पर जोर देते हुए क्षेत्र के विभिन्न जल श्रोतों का सुधारीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि विकसित उत्तराखंड, विकसित भारत के लिए, अधिक से अधिक संख्या से 19 अप्रैल को माला राज्यलक्ष्मी जी को विजयी बनाकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल, प्रीतम सिंह पंवार, जोत सिंह बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें