ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अल्मोड़ा में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित नामांकन जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा की पुण्य भूमि को नमन करते हुए कहा कि इस भूमि को भगवान जागेश्वर धाम एवं गोलज्यू देवता का आशिर्वाद प्राप्त है। यह अष्ट भैरव व नव दुर्गा की भूमि है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र के पिथौरागढ़ में मेरा जन्म हुआ है एवं इसी क्षेत्र के चंपावत से सेवा का अवसर करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा दो बार से सांसद श्री अजय टम्टा जी अल्मोड़ा एवं पूरे क्षेत्र की जनता की निरंतर सेवा करते आ रहे हैं। साथ ही दिन-रात हर कार्य हेतु तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा अजय टम्टा जी ने हमेशा मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास की बात की है। उन्होंने कहा जनसभा में दिख रहे उत्साह उमंग से पता चलता है कि निश्चित ही उत्तराखंड में “मिशन अगेन” को सुनिश्चित कर बीजेपी को अल्मोड़ा सीट से ऐतिहासिक विजय दिलाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प में हम सबने अपना योगदान देना है। प्रधानमंत्री जी ने हर पल भारत माता को समर्पित किया है। उन्होंने कहा अजय टम्टा जी को वोट देकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग देना है। 2014 के बाद देश तेज़ी से आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त किया गया है। आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। उन्होंने कहा मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं जो न भूतो- न भविष्यती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य के समस्त धार्मिक स्थलों को नई पहचान मिल रही है। मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो गूंजी, आदि कैलाश, पार्वती कुंड आए। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है। जिसके लिए हमनें राज्यहित में कई ऐसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जो उत्तराखंड को बेहतर और श्रेष्ठ राज्य बनाने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता को लागू किया जिससे मातृशक्ति को कई कुरीतियों और उत्पीड़नों से मुक्ति मिलेगी। देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। आज सभी परीक्षाएं पारदर्शिता से हो रही हैं। सरकार ने सरकारी जमीन से गैरकानूनी कब्जे को खत्म कर हजारों एकड़ से अधिक सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड देवभूमि है, हम सभी यहां भाईचारे से रहते हैं। पर जो भी यहां अशांति पैदा करने का काम करेगा। उसके खिलाफ कानून कड़ी कार्रवाई करेगा। प्रदेश में दंगारोधी कानून पर भी सहमति बनी है, अब दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही दंगे में होने वाली सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी दंगाइयों से ही की जाएगी। राज्य सरकार ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाया है। साथ ही सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, रोपवे, रेल, हवाई सेवा, इन्फ्रास्टक्चर, सतत् विकास जैसे कई क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जनता को वोट बैंक मानकर भाई-भतीजावाद ,तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है। अपने कार्यकाल के दौरान *बादशाही मानसिकता वाले नेताओं ने बस गरीबों का अपमान किया है*। विपक्ष ने वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने का किया है। विपक्षी दलों ने अन्य दलों के साथ मिलकर गठबंधन बनाने का प्रयास किया, लेकिन यह गठबंधन भी ठगबंधन बनकर रह गया है। उन्होंने कहा *कांग्रेस रूपी भ्रष्टाचार एवं ‘तुष्टिकरण’ भारत के कई राज्यों से लगभग गायब हो गया है*। उन्होंने कहा कांग्रेस के पास उत्तराखंड के विकास के लिए न कोई विजन है और न कोई रोडमैप है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत माता की सेवा में अपना जीवन लगा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी जी करोड़ों देशवासियों के दिलों में बसते हैं। हमारी सरकार की संस्कृति सभी को साथ लेकर चलने की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मातृशक्ति ने बढ़ चढ़कर अपना आशीर्वाद दिया है। महिलाओं ने भाजपा सरकार की वापसी को अपनी प्राथमिकता बना लिया है। नई पीढ़ी भारत के अगले 25 वर्षों और अपने 25 वर्षों को एक साथ जोड़कर देख रही है। विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में नौजवान का अहम योगदान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का अटूट विश्वास है कि 21वीं सदी का विकसित उत्तराखंड सिर्फ भाजपा ही बना सकती है। उन्होंने अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ लोकसभा के सभी मतदाताओं अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड के लिए, भाजपा को बढ़-चढ़कर वोट दें । अजय टम्टा को विजयी बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, लोकसभा प्रत्याशी श्री अजय टम्टा, महामंत्री ( संगठन) अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें