Category: उत्तराखंड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने 9 वर्षीय बच्ची के जबड़े के जोड़ को दोबारा तैयार किया

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने 9 वर्षीय बच्ची के जबड़े के जोड़ को दोबारा तैयार किया  बच्ची की पसली की हड्डी से हिस्सा लेकर जबड़े के जोड़…

पुरोला घटना पर ये आया अपडेट

पुरोला में पिछले दिनों हुई घटना के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी पुरोला की अध्ययक्षता में तहसील कार्यालय पुरोला में व्यापार मण्डल, पुरोला, जनप्रतिनिधिगण एवं पुलिस उपाधीक्षक बडकोट /थानाध्यक्ष पुरोला की…

आईएमए की दीवार के पास मिला 51 MM BOMB, bds ने कराया डिफ्यूज

देहरादून। बुधवार शाम प्रेमनगर थाने को सूचना दी गयी की कोल्हूपानी क्षेत्र मे आई0एम0ए की बाउन्ड्री पिछले क्षेत्र मे 01 बम पडा है जिसपर 51 MM BOMB लिखा है ।…

काफल गांव पहुंचे भगत दा, नया पर्यटन स्थल विकसित करने पर युवाओं की थपथपाई पीठ, बोले ऐसे ही होगा पहाड़ का विकास

काफल गांव पहुंचे भगत दा, नया पर्यटन स्थल विकसित करने पर युवाओं की थपथपाई पीठ, बोले ऐसे ही होगा पहाड़ का विकास देहरादून। नागटीब्बा पंतवाड़ी स्थित काफल गांव पहुंचे पूर्व…

फिर एक्शन मोड में स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, नैनीताल जिला अस्पताल में अब्यस्थाओं पर लगाई अधिकारियों को फटकार

*फिर एक्शन मोड में स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, नैनीताल जिला अस्पताल में अब्यस्थाओं पर लगाई अधिकारियों को फटकार* नैनीताल। ट्रेनिंग से वापस आते हैं एक बार फिर पहले…

मसूरीवासियों के लिए केंद्र से आई बड़ी खुशखबरी, केंद्र ने मसूरी पुनगर्ठन जल आपूर्ति योजना के लिए 56.46 करोड़ रूपये की विशेष सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत, सीएम ने पीएम का जताया आभार, अब मसूरी के बाशिंदे व होटल संचालक पेयजल किल्लत से नहीं होने दो चार

*भारत सरकार द्वारा मसूरी पुनगर्ठन जल आपूर्ति योजना हेतु 56.46 करोड़ रूपये की विशेष सहायता अनुदान स्वीकृत* देहरादून। भारत सरकार ने उत्तराखण्ड राज्य को मसूरी शहर के लिए मसूरी पुनगर्ठन…

1425 को मिली पुलिस में नौकरी, सीएम धामी बोले-रिक्त 1550 पदों पर भी भर्ती जल्द

Dehradoon. 1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति दी गई है। पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 55 अभ्यर्थियों…

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व जागरूकता रैली का आयोजन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व जागरूकता रैली का आयोजन पर्यावरण की थीम पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय…

सफल सर्जरी से मरीज को मिला नया हृदय और जीवन

सफल सर्जरी से मरीज को मिला नया हृदय और जीवन देहरादून। विकासनगर, देहरादून निवासी 60 वर्षीय भोपाल सिंह पिछले कई महीनों से सीने के दर्द, सांस लेने में परेशानी, खॉंसी,…

चंपावत दौरे में सीएम धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन साझा किया*

*चंपावय दौरे में सीएम धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन साझा किया* *सभी लोग अपने अपने घरों से टिफिन लेकर आए थे* *सीएम की अनोखी पहल, सीएम के साथ…

Sgrr रेसकोर्स के बच्चों ने देखी ima परेड

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रेस कोर्स के 10वीं 11वीं 12वीं के 44 छात्र छात्राओं ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी पासिंग आउट परेड में भाग लिया । आईएमए पासिंग आउट…

चारधाम यात्रा के लिए हवाई सेवा दे रही एविएशन कंपनियों के दफ्तरों में जीएसटी टीम की छापेमारी

देहरादून। उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के लिए हवाई सेवा दे रही एविएशन कंपनियों के दफ्तरों में जीएसटी टीम ने छापामार कार्रवाई की है। देहरादून में स्थित दफ्तरों में हुई ताबड़तोड़…

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा पर्यावरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा पर्यावरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन…

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग  एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में चार दिवसीय प्रक्रिया 30 मई…

गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी तथा प्रसिद्ध गायक दिग्विजय परिया के गीतों ने लूटी महफिल

देहरादून। सनातन धर्म इण्टर कालेज, बन्नू रेसकोर्स देहरादून में ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश के असीम विकास यात्रा कार्यक्रम में आज दिनांक 31 मई…

हाइकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने पर कैबिनेट की मुहर, पढ़िए कैबिनेट के सभी फैसले विस्तार से…

कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसले। ० उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग) (पंचायत राज और स्थानीय निकाय) (नियुक्ति और सेवा की शर्तें) (संशोधन) नियमावली – 2023 के संबंध में केबिनेट…

टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज

टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज  सी.एम.ओ. दून डाॅ संजय जैन व जिला क्षय अधिकारी डाॅ मनोज वर्मा ने…

रामबाड़ा और लिनचोली के बीच फंसे 04 तीर्थयात्री

*जनपद रुद्रप्रयाग- रामबाड़ा और लिनचोली के बीच फंसे 04 तीर्थयात्री, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू।* दिनाँक 30 मई 2023 को देर रात्रि सेक्टर मजिस्ट्रेट, लिनचोली द्वारा SDRF को सूचित किया…

हरिद्वार में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, चंडी चौक से आगे रेलिंग तोड़ सड़क से 20 मीटर नीचे उतरी रोडवेज बस, कंडक्टर व 10 माह की बच्ची की मौत

हरिद्वार में चंडी चौक से आगे रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, रेलिंग तोड़ सड़क से 20 मीटर नीचे उतरी आज 31 मई 2023 को सिटी कंट्रोल रूम, हरिद्वार द्वारा SDRF को सूचना…

आरटीआइ में देनी होंगी पिरान कलियर की सूचना

आरटीआइ में देनी होंगी पिरान कलियर की सूचना देहरादून: उत्तराखंड वक्फ बोर्ड को पिरान कलियर से संबंधित मामलों में सूचना के अधिकार के तहत सूचनाएं उपलब्ध करानी ही होंगी। इस…

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें