ख़बर शेयर करें -

*Press Release*

*विकासनगर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम धामी ने गिनाई मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां*

*-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इंडी गठबंधन पर किया हमला, कांग्रेस को लिया आड़े हाथ*

टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज लक्ष्मी शाह के समर्थन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने विकासनगर में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और देवी-देवताओं की भूमि है, पड़ोसी राज्य हिमाचल भी देवभूमि है। यह कर्म भूमि भी है और वीरों की भूमि भी है। उन्होंने कहा कि जब-जब देश पर खतरा आया तब उत्तराखंड के वीरों ने दुश्मनों को मुँह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जब मैं वीरभूमि बोलता हूँ तो दिल को बहुत संतोष भी मिलता है। वन रैंक वन पेंशन को अगर किसी ने लागू किया तो वह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया। उन्होंने कहा कि पहले राजनीति होती थी भाई को भाई से लड़ाओ, जातिगत, तुस्टीकरण की राजनीति होती थी। यह परिपाटी कांग्रेस ने 70 साल तक चलाई लेकिन मोदी जी ने यह परिपाटी बदल दी है। अब राजनीति की परिभाषा बदल गयी है। अब सिर्फ मोदी जी के नेतृत्व में विकासवाद की राजनीति चलेगी यानी पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की राजनीति करनी होगी। तुस्टीकरण, जातिवाद पर अब राजनीति नहीं चलेगी।
उन्होंने कहा कि, कुछ दिनों पहले जातिगत जनगणना की बात चली, हमने भी कहा कि इससे हमारा कोई दुराव नहीं है लेकिन जातियों के आधार पर देश को बांटना अच्छी बात नहीं है। मोदी जी ने ‘ज्ञान’ की बात कही। यानी गरीब, यूथ, अन्नदाता और नारी, जब इन चारों की बात होगी तो देश अपने आप आगे बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले घरों में बिजली नहीं थी, बच्चों के पढ़ने की सुविधा नहीं थी लेकिन आपने मोदी जी को आशीर्वाद दिया तो उन्होंने 1000 दिन के अंदर 18 हजार गांव में बिजली पहुँचा दी। पहले पानी के किये लोगों को कई मील चलना पड़ता था आज हर घर नल, हर घर जल पहुँच रहा है। यह मोदी जी ने साकार किया। आज से दस साल पहले महिलाओं को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था। आज देश में 12 करोड़ इज्जत घर बनाये गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले गांव में सड़के नहीं होती थी। आज हर जगह सड़क है। ये बदलता भारत है। 10 साल पहले हमारी बहनें, जंगल में पांच बजे सुबह जाकर लकड़ी काटा करती थी, फिर चूल्हा जलाती थी। आज हमारी बहनों को मोदी जी ने 10 करोड़ गैस कनेक्शन दिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे में याद रखना 2019 में जब आपने मोदी जी को आशीर्वाद दिया तो भारत 11 नंबर की अर्थव्यवस्था थी, इस बीच कोविड आया, लेकिन इतने प्रतिकूल परिस्थितियों के बाद आज हमारी अर्थव्यवस्था 5 वें नंबर पर है। उन्होंने कहा कि, आप मोदी जी को जिताएं, 2027 में हमारी अर्थव्यवस्था तीसरे नम्बर पर होगी। आज 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आ गए हैं। आवास योजना के अंतर्गत पीएम मोदी ने आज 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। एक लाख घर उत्तराखंड में बने हैं। आज देश के 55 करोड़ लोगों को 5 लाख तक स्वास्थ्य बीमा, आयुष्मान योजना में प्रदान किया जा रहा है। हमारी उत्तराखंड की सरकार ने भी अटल आयुष्मान शुरू कर बचे हुए लोगों को इसका लाभ दिया है।
उन्होंने कहा कि पहले बॉर्डर के गांव को देश का अंतिम कहा जाता था, मोदी जी ने कहा यह पहले नंबर के गांव है। आज 758 करोड़ रुपये वाइब्रेंट विलेज के लिए खर्च हो रहे हैं। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग के लिए रेल लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। चारधाम की सड़क के लिए 12 हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहे। उत्तराखंड के धामों का विकास किया जा रहा है। देहरादून से दिल्ली, लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन चल रही है। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भी उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी जी ने कहा है 21 वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा, यह आज साकार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आजकल यह इंडी अलायंस की बात हो रही। ये गठबंधन किस बात का है। ये अलायंस भ्रस्टाचारियों को बचाने के लिए है। कांग्रेस ने आकाश, पाताल, जल, धरती हर जगह तमाम घोटाले किये। राहुल गांधी, सोनिया गांधी बेल पर हैं। अखिलेश पर तमाम आरोप हैं, केसीआर की बेटी पर घोटाले के आरोप हैं। अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम जेल में हैं, क्यूंकि ये सब भ्रस्टाचारियों का जमावड़ा है। ये सभी परिवारवादी पार्टियां हैं लेकिन भाजपा में ऐसा नही होता। यहां एक चाय वाला प्रधानमंत्री बनता है। उन्होंने लोगों से भाजपा को भारी बहुमत से जीताने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में एक सशक्त सरकार आई है। आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान और पहचान पूरे विश्व में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने इस बार विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड बनाने के लिए 400 पर का लक्ष्य दिया है और यह 400 पार का लक्ष्य विकसित भारत बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने बहुत सारे काम उत्तराखंड में किये हैं और हम लोगों ने केंद्र के नेतृत्व में बहुत से कार्यों को राज्य में आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों की अगर बात करें तो 2 लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं उत्तराखंड के लिए स्वीकृत हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने समान नागरिक सहिंता को राज्य में लागू किया है। नकल विरोधी,दंगा विरोधी कानून के साथ ही 30 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को प्रदेश में सरकारी नौकरियों में दिया जा रहा है। इसके अलावा, गरीब परिवारों को साल में तीन निशुल्क सिलिंडर हमारी सरकार दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं और इस बार जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर टिहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव सिंह पुंडीर, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम शरण नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें