ख़बर शेयर करें -

पदाधिकारी बैठक में पीएम के 7 सूत्रीय मन्त्र पर चर्चा

हमें तुष्टिकरण नहीं तृप्तिकरन से आगे बढ़ना है : धामी

देहरादून 11 जुलाई, भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी सांसदों एवं विधायकों की बैठक मे केंद्रीय कार्यकारिणी की हैदराबाद में हुई बैठक मे रखे गये विन्दुओ और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के 100 दिनों के कार्यों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि बैठक मे केंद्रीय कार्यकारिणी में लाए गये विन्दुओ पर चर्चा की गई और उन्हें इकाई तक पहुचाने तथा धरातल पर क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गये 7 सूत्रीय मंत्र सेवा भाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मरकता,संवेदना और संवाद पर भी चर्चा की गई।
श्री कौशिक ने कहा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जानकारियां आम कार्यकर्ताओं से साझा करने के लिए कहा गया है ।बैठक के सूत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जागृत कर इन सूत्रों को जनता तक पहुंचाने और सार्वजनिक जीवन में जीने का आग्रह करेंगे । भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मूलतः जनता से जुड़ा होता है और यह सातों सूत्र उसी जन सेवा के पर्याय है इनमें गरीब कल्याण जैसी विशेष व्यवस्था है ताकि अंतिम व्यक्ति का उत्थान हो इसके लिए प्रत्येक जनप्रतिनिधि 48 घंटे गांव में जाकर आम जनता के साथ बिताएगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता आगे बढ़ेंगे और जनता से जुड़ाव रखेंगे तब ही जनता भी आप से जुड़ाव रखेगी। मदन कौशिक ने कहा कि हमारे प्रमुख कार्यकर्ता, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को जनता तथा विभिन्न वर्गों से जुड़े क्षेत्रों में उनके विशेष दिवसों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर उनके लिए कल्याण की विशेष चर्चा करनी चाहिए
श्री कौशिक ने कहा कि राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे में जनजाति मोर्चा के द्वारा किये गये भव्य स्वागत पर भी धन्यवाद अदा किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यकारिणी में सरकार के 100 दिन पर भी चर्चा हुई और विकास के रोडमैप पर भी बैठक मे आए जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायकों के साथ
विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि विकास के अनेक मुद्दों और सामान आचार सहिता जैसे मुद्दों पर चर्चा आम आदमी तक पहुचे इस पर विमर्श किया गया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2014 में सभी लोकसभा सीटों पर हमने विजय प्राप्त की 2019 व 2022 में भी यह क्रम जारी रहा। लगातार जनता का आशीर्वाद हमारे साथ रहा और हम सब जनता की भावनाओं को पूरा करने के लिए यथोचित प्रयास करें जिससे सभी वर्ग और समाज के लोग हम से जुड़ेंगे और भारतीय जनता पार्टी इस क्रम में आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में सेवा-सुशासन व गरीब कल्याण को मंत्र रूप में पूरा करना है आगे आकर हमें कार्य करना है ताकि समाज का विकास हो “अंतोदय” हमारा मूल लक्ष्य है ऐसी योजनाओं को समाज के माध्यम से प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा कर उनके कल्याण का प्रयास करना यह हमारा दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी एक पटल पर आए और लगातार समाज कल्याण की चिंता करें ताकि समाज हमारे साथ मिलकर आगे बढ़े और हम समाज के साथ कदमताल करें। उन्होंने कहा कि सत्ता का उद्देश्य समाज कल्याण होता है जो केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। इससे पहले कोंग्रेस जैसे दलों ने 70 वर्षों तक शासन में फूट डालो राज करो जैसे विषयों के माध्यम से समाज को को तोड़ने का काम किया है । लेकिन वास्तविक रूप में उनके लिए कुछ नहीं किया । जनता लोकतंत्र में भगवान होती है प्रभु पूजा की तरह ही हमें जन सेवा भी करनी है। हमें तुष्टिकरण की नीति को छोड़कर तृप्ति करण की ओर आगे बढ़ना है और जनता को हर व्यवस्था से संतृप्त करना है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा कार्यकर्ता समर्पित होता है, लेकिन समाज के साथ और समरस होकर समाज को समुन्नत बनाना। हम सबकी जिम्मेदारी है हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है जनसेवा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, जनता लोकतंत्र में सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है ऐसे में हमें कोई शॉर्टकट ना अपनाकर जनसेवा की ओर चलना होगा।
इस मौक़े पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने के लिए समग्र जानकारी देना आवश्यक है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन का प्राण होता है उसे और अधिक महत्व मिलना चाहिए तथा संगठन की जानकारी होनी चाहिए ताकि संगठन के बारे में वह समय आने पर पूर्ण जानकारी दे सके।
श्री अजेय ने उत्तराखंड के प्रमुख पर्वों की भी चर्चा की और कहा कि हमें इन पर्वों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने हरेला पर्व की चर्चा करते हुए कहा कि 6 जुलाई से 16 जुलाई तक हरेला पर्व पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा हमें इस आयोजन का हिस्सा बनना तथा समाज को इसमें जोड़ना जैसा महत्वपूर्ण कार्य करना है। इसी प्रकार प्लास्टिक मुक्त अभियान को भी संचालित करना है आज यह समय की मांग है। मन की बात तथा अन्य कार्यक्रमों के बारे में महामंत्री (संगठन) ने कहा कि हम सबको इन कार्यक्रमों में समग्र रूप से जुड़ना चाहिए तथा इनको पूर्णता प्रदान करनी चाहिए उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों को विशेष महत्व देना चाहिए राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रोपति मुर्मू का उदाहरण देते हुए अजेय ने कहा कि श्रीमती मुर्मू अनुसूचित जनजाति से आती है लेकिन आज सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाली महिला है। हमें सभी वर्गों, सभी समाज तथा समस्त लोगों को साथ लेकर चलना है। उन्होंने 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने के कार्यक्रमों को हर घर तक पहुंचाने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि हमारे मंडल, शक्ति केंद्र तक सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता “आजादी के अमृत महोत्सव” को आम जनता तक पहुंचाएं तभी हमारी भारतीयता का सम्मान होगा और हम विश्व में श्रेष्ठ रूप से आगे बढ़ेंगे।

 

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें