ख़बर शेयर करें -

Deharadoon. अंकिता मर्डर केस में बुलडोजर से रिसोर्ट का कुछ हिस्सा गिराने को लेकर सोशल मीडिया पर चीजों को ऐसे पेश किया जा रहा है जैसे मौके से सारे साक्ष्य मिट गए हों। हालांकि कानून के जानकारों का स्पष्ट कहना है कि क्राइम सीन रिसोर्ट में नहीं है।

ऐसे में रिसोर्ट पर बुलडोजर चलने से केस पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला। वहीं, इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं स्पष्ट कर चुके हैं कि साक्ष्य सुरक्षित रहें इसलिए रिसोर्ट के कुछ कमरे सील किए गए हैं। यूं भी मुख्यमंत्री खुद इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं ऐसे में साक्ष्यों से छेड़छाड़ की गुंजायश न्यूनतम है।

अंकिता मर्डर केस जब से मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर हुआ है तबसे त्वरित एक्शन हो रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हुए हैं अपराधियों को बख्शा नहीं जाए। इस हत्याकांड का ट्रायल भी फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की तैयारी चल रही है।

इस बीच, सोशल मीडिया पर बुलडोजर से रिसोर्ट के कुछ हिस्से को ध्वस्त किये जाने को लेकर बवाल मचाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ऐसा करने से मौके पर मौजूद साक्ष्य मिट गए होंगे जबकि क्रिमिनल मामलों के जानकार इससे इत्तेफाक नहीं रखते। सीनियर लॉयर गौरव शर्मा का कहना है कि रिसोर्ट का कुछ हिस्सा टूटने से केस के साक्ष्यों पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। उनका कहना है कि चूंकि क्राइम सीन रिसोर्ट में नहीं है। जहां पर हत्या की साजिश हुई वह भी रिसोर्ट के बाहर है।

आरोपियों की निशानदेही पर ही चीला नहर से बॉडी रिकवर हुई है और उन्होंने हत्या की बात को कबूला भी है। यह अपने आप में बड़ा सबूत है। इसके अलावा पुलिस ने केस ट्रांसफर होने के तत्काल बाद मौके से नमूने जुटाने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली हुई हैं। यदि बॉडी नहीं मिलती तब केस कमजोर हो सकता तक। फोन कॉल कर चैट डिटेल से भी साक्ष्य मिल रहे हैं।

Asp सुयाल के मुताबिक पहले ही छान लिया था रिसॉर्ट

ASP कोटद्वार शेखर सुयाल ने बताया कि पुलिस ने रिजार्ट पहले ही छान मारा था। जाँच अधिकारी ने और पुलिस टीम ने 22 सितम्बर को ही पूरे कमरों की विडीओग्राफ़ी की है। ऐसे में बुल्डोजर चलाने या आग लगने से केस पर कोई फर्क नहीं पडेगा क्योंकि घटना नहर पर घटी है।
इस बीच प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकिता के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और पानी में डूबने से मौत दिखाई है। संभवत अंकिता के साथ मारपीट की गयी और फिर उसे नहर में धकेल दिया गया। इस मामले में SIT भी गठित हो चुकी है।

Expert opinion

एडवोकेट गौरव शर्मा के मुताबिक अपराध की सूचना मिलने पर थाने का भारसाधक अधिकारी का दायित्व होता है कि वह तत्काल मामले की जानकारी मजिस्ट्रेट को प्रेषित करे तथा अपराध का अवलिम्ब अन्वेषण, मौके से साक्ष्यों के संकलन, अपराधी की पहचान, गिरफ्तारी के लिये स्वयं जाये या फिर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भेजे। ऐसे में साक्ष्य संकलन के बाद अन्वेषण अधिकारी पर ऐसा कोई दायित्व नहीं है कि क्राईम सीन को सुरक्षित रखे। दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 157 में इस बात का उल्लेख है। जो कि अन्वेषण की प्रक्रिया बताती है।
विवेचना की प्रक्रिया गोपनीय होती है तथा विवेचना के दौरान क्या-क्या किया जाना है इसका विवेकाधिकार जांचाधिकारी का होता है। सरकार या फिर बड़े से बड़ा अधिकारी भी विधि अनुसार जांच में हस्तक्षेप नही कर सकता। वर्तमान मामले में तोड़ा गया रिजार्ट वैसे भी क्राईम सीन की परिभाषा में नहीं आता।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें