ख़बर शेयर करें -

*मुख्यमंत्री केनिर्देश के अनुपालन में*
एसएसपी अल्मोड़ा की पुलिस टीम को जी तोड़ मेहनत का मिला फल*

*अल्मोड़ा पुलिस का मानवता का मिशन आमा की वापसी हुआ सफल*

*अल्मोड़ा पुलिस टीम आमा को मुम्बई से सकुशल लेकर पहुँची अल्मोड़ा*

*वायरल वीडियो*

दिनांक- 09.01.2023 को एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक पेज से भिकियासैण अल्मोड़ा निवासी एक माता जी हेमा देवी जो काफी लम्बे समय से विक्षिप्त अवस्था में है का मुम्बई से विडियो वायरल कर माता जी की सहायता की अपील की गयी थी।

*वीडियो का संज्ञान*

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर श्री प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया कि शीघ्र बुजुर्ग अम्मा जी को मुंबई से अल्मोड़ा लाया जाय।

माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा तत्काल कार्यवाही कर पीआरओ/एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती को वीडियों बनाने वाले व्यक्ति की जानकारी प्राप्त कर उनसे सम्पर्क करने व माता जी हेमा देवी के परिजनों के बारे में जानकारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

*वीडियों की सत्यता पर परिजनों की जानकारी*

एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती ने वीडियों बनाने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी कर उनसे सम्पर्क किया गया तो उन्होने अपना नाम गुरविन्दर सिंह ढिल्लो उर्फ गौनी पुत्र श्री बलदेव सिंह, निवासी रामपुर रोड सुशीला तिवारी हल्दवानी और वर्तमान में मुम्बई में रहना बताते हुए आमा का वीडियों स्वयं द्वारा बनाकर फेसबुक पर पोस्ट करना बताया। इसके उपरान्त आमा के परिजनों की जानकारी की गयी तो माता जी हेमा देवी का मूल रुप से भिकियासैण के ग्राम कोट्याग की निवासी होना पाया गया, उक्त जानकारी एकत्र करने में अल्मोड़ा निवासी सुमित मनराल व वैभव जोशी का सहयोग रहा।

*एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर मानवता के मिशन पर टीम मुम्बई रवाना*

दिनांक- 10.01.2023 को श्री प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा ने थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक को आमा को मुम्बई से अल्मोड़ा लाने हेतु शीघ्र एक टीम मुम्बई रवाना करने हेतु निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष भतरौजखान ने कानि0 योगेश कुमार व म0कानि0 साईन अंसारी को तत्काल मुम्बई को रवाना किया गया। भतरौजखान पुलिस की टीम दिनांक- 10.01.2023 की साँय काशीपुर पहुँची, इसके उपरान्त काशीपुर से दिल्ली ट्रेन व दिल्ली से मुम्बई फ्लाईट से यात्रा कर दिनांक- 11.01.2023 को मुम्बई पहुच गयी थी।

*मुम्बई पहुचकर टीम ने आमा की तलाश की शुरु*

दिनांक- 11.01.2023 को मुम्बई पहुचने के बाद अल्मोड़ा पुलिस टीम स्थानीय मुम्बई पुलिस, वीडियो बनाने वाले सज्जन गुरविन्दर सिंह ढिल्लो (गोनी), समाज सेवी दान सिंह राजपुत व उनकी टीम एवं मानवाधिकार फाउण्डेशन मुंबई की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी सावंत से मिली और उनके सहायता से माता जी (आमा) की तलाश प्रारम्भ कर लगातार दिन- रात तलाश में जुटी रही।

*एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में आमा की तलाश में दिन-रात जी-जान से जुटी रही टीम*

एसएसपी अल्मोड़ा के लगातार निर्देशन/मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये और लगातार अलग-अलग स्थानों बोरीवली, कांदिवली, मलाड, अंधेरी वेस्ट व लोखंडवाला में बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, फ्लाई ओवर/ब्रिज के नीचे, लंगरों, रैन बसेरो, धर्मशालाओं आदि जगहों पर भ्रमण कर आमा की फोटो/पम्पलेट चस्पा कर व लोगों को दिखाकर पूछताछ करते हुए आमा की तलाश हेतु निरन्तर प्रयास किये गये।

*मानवता के मिशन पर टीम को मिली कामयाबी*

अल्मोड़ा पुलिस टीम कानि0 योगेश कुमार व म0कानि0 साईन अंसारी द्वारा स्थानीय मुम्बई पुलिस, श्री गुरविन्दर सिंह ढिल्लों (गोनी), समाज सेवी श्री दान सिंह राजपुत व उनकी टीम एवं मानवाधिकार फाउण्डेशन मुंबई की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी सावंत के सहयोग से 3 दिनों से दिन- रात कड़ी मेहनत व अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक-14.01.2023 की प्रातः को पुलिस टीमों द्वारा आमा को सकुशल तलाश कर लिया गया था।

*अल्मोड़ा पहुँची आमा*

आमा के पैर में पुरानी चोट थी, पैर सूजा हुआ था जिसका उपचार व आमा का स्वास्थ्य परीक्षण आदि कराकर अल्मोड़ा पुलिस टीम आमा को अपने संरक्षण में दिनांक- 15.01.2023 की प्रातः मुम्बई से रवाना होकर आज दिनांक- 16.01.2022 को सकुशल अल्मोड़ा पहुच गयी है।

*श्री प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा* द्वारा आमा से मिलकर कुशल क्षेम पूछकर *आमा को शाँल ओढ़ाकर* हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया। आमा की तलाश में दिन-रात जी तोड़ मेहनत करने वाली *पुलिस टीम के कानि0 योगेश कुमार व म0कानि0 साईन अंसारी की पीठ थपथपाकर उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत करने की बात कही गयी*।

आमा का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के उपरान्त अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें