ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी गढ़वाल के थौलधार विकास खण्ड परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम, सतर्कता समिति उत्तराखण्ड की अध्यक्ष श्रीमती गीता रावत द्वारा 197 ग्राम कार्ड धारको को 3 तरह के किट प्रदान की गई जिसमें मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य किट, मुख्यमंत्री पोषण किट व मुख्यमंत्री शिक्षण किट का आवंटन – पजीकृत श्रमिकों को किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन थौलधार ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह भण्डारी की अध्यता में किया गया।

इस अवसर पर गीता रावत ने कहा कि ब्लाक के अन्य क्षेत्रों में भी श्रम विभाग का कैम्प लगाया जायेगा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिकों को किट बाटी जायेगी।

ब्लाक प्रमुख – सुरेन्द्र सिंह भण्डारी ने कहा कि श्रमिकों के हितों व लाभकारी योजनाओं के सम्बन्ध में समय समय पर श्रम विभाग को ब्लाक-स्तर में कैंप लगाने चाहिए तभा श्रम विभाग को अधिकारियों के साथ समन्वम स्थापित करते हुये ब्लाक स्तरीय श्रमिकों के कार्ड बनाने एवं नवीनीकरण का कार्य किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में थौलधार ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष श्री ललित खंडूरी भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री श्री महावीर उनियाल प्रधान कंडीसौड सुमन गोसाई प्रधान तिखोन श्री विनोद राणा राकेश खंडूरी एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति के साथ विभागीय अधिकारी जिला श्रम अधिकारी श्रीमती आयशा .खंड विकास अधिकारी सुश्री स्नेहा नेगी आदि मौजूद रहे ।।

Ad Ad Ad Ad

By amit