ख़बर शेयर करें -

Dehradoon. मालदेवता में आई तबाही के बीच सरकार के हेलीकॉप्टर से 3 मरीजों को एयरलिफ्ट कर max hospital deharadoon में भर्ती कराया गया है। बता दे कि मालदेवता व आसपास में मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं जिस कारण सड़क यातायात संभव नहीं हो रहा।

 

उत्तराखण्ड राज्य में कल से हो रही मूसलाधार बारिश के उपरांत राज्य के विभिन्न जिलों में तबाही का मंजर है । कहीं मलबा आने से मकान क्षतिग्रस्त हो गए है तो कही उफनती नदी नालों में लोग फंस गए है। रातभर से SDRF टीम यद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य मे पूर्ण ततपरता से कार्य कर रही है। सेनानायक SDRF, श्री मणिकांत मिश्रा ने भी मोर्चा सम्भाला हुआ है। वह स्वयं,आपदा से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्षेत्र में मालदेवता में रेस्क्यू आपरेशन की कमान संभाले हुए है। वही दूसरी और उन्होंने वाहिनी मुख्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारियों व SDRF कंट्रोल रूम को भी हाई अलर्ट पर रखा है और राज्य भर में गतिमान सभी रेस्क्यू आपरेशन की पल पल की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे है।

वर्तमान समय में SDRF रेस्क्यू ऑपरेशन निम्न है:-

1. *जनपद देहरादून में ग्राम सरखेत,रायपुर में बादल फटने की सूचना पर SDRF टीम द्वारा मध्य रात्रि से ही रेस्क्यू ऑपेरशन चलाया जा रहा है। सरखेत ग्राम से 40 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। SDRF टीम का आपदा राहत बचाव कार्य अभी जारी है।*

2. *जनपद देहरादून,थानो -रायपुर रोड के बीच में पुल टूटने से एक व्यक्ति के फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घटनास्थल पर फंसे हुए एक वाहन में 5 व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, जिसमे एक गर्भवती महिला को रेस्क्यू कर जॉलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया ।*

3.*जनपद पौड़ी, यम्केश्वर ब्लॉक अवी गांव मे नदी आने के कारण एक परिवार के फंसे होने की सूचना पर SDRF टीम द्वारा घटनास्थल कलिये रवाना है,मलबा आने के कारण मार्ग बाधित है।*

4. जनपद पिथौरागढ़ में मल्लिका अर्जुन स्कूल के पास घरों में मलवा आने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची जहां गौशाला की दीवार टूटने से एक गाय घायल हो गयी थी व एक बकरी दब गई थी।टीम द्वारा मलबा हटाकर ,बकरी के शव को निकालकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

5. जनपद टिहरी के गोदी कोठार गाव में एक गोशाला मे महिला के दबे होने की सूचना पर SDRF टीम घटनास्थल कलिये रवाना है।

6. चकराता क्षेत्र में , भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया था। SDRF टीम द्वारा मार्ग से पेड़ इत्यादि हटाकर यातायात सुचारू किया गया ।

7. जनपद देहरादून, लालपुल के पास जंगल गधेरा रिसोर्ट में कुछ लोगों के फसे होने की सूचना पर वाहिनी मुख्यालय से hc परविंद्र धस्माना के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल कलिये रवाना है।

8. जनपद टेहरी में शिवपुरी से 3 किलोमीटर आगे NH 58 पेड़ गिरने से अवरुद्ध होने की सूचना पर SDRF पोस्ट बयासी से रेस्क्यू टीम घटनास्थल हेतु रवाना है।

9. जनपद उत्तरकाशी में डोडी ताल मार्ग पर एक विदेशी यात्री लापता होने की सूचना पर SDRF पोस्ट उजेली से टीम रवाना है।

10. जनपद टिहरी गढ़वाल में घनसाली से 10 किलोमीटर दूर पिल्के में 03-04 गाय फंसी होने की सूचना पर SDRF पोस्ट घनसाली से टीम घटनास्थल कलिये रवाना है।

11. जनपद टिहरी गढ़वाल के कुमालड़ा क्षेत्रान्तर्गत मलबा आने की सूचना पर वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से रेस्क्यू टीम HC पंकज घिल्डियाल के हमराह तत्काल घटनास्थल कलिये रवाना हुई।

12. पशुलोक बैराज ऋषिकेश से SDRF पोस्ट ढालवाला टीम द्वारा एक अज्ञात शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें