ख़बर शेयर करें -

 

*डेंगू के खिलाफ ग्रांउड जीरो पर नजर आये स्वास्थ्य सचिव, आशा कार्यकत्रियों, नगर निगम की टीम के साथ किया कई इलाकों में डेंगू का लार्वा नष्ट और लोंगों से की मुलाकात*

*रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण में स्वास्थ्य सचिव को मिली कई खामियां, सीएमएस को लगाई कड़ी फटकार, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश*

*स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने लिखा जिला अधिकारियों को पत्र, डेंगू के ईलाज में कोताही बरतने वाले डॉक्टरों व अस्पतालों पर हो कड़ी कार्यवाही*

*देहरादून।* चिकित्सा स्वास्थ्य एंव चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने आज खुद धरातल पर उतरकर डेंगू की रोकथाम को लेकर किए जा रहे कामों को परखा। स्वास्थ्य सचिव ने देहरादून जनपद के डेंगू से प्रभावित धर्मपुर, रेसकोर्स, आफीसर्स कालोनी बी व सी ब्लॉक, अजबपुर, नेहरू कालोनी, आदि क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के घरों में जाकर उनसे बात की और हालात का जायजा लिया। सचिव स्वास्थ्य के साथ स्वास्थ्य विभाग वह नगर निगम की टीमें रही। स्वास्थ्य सचिव ने आशा कार्यकर्ताओं और नगर निगम टीम का मनोबल बढ़ाते हुए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर डेंगूलार्वा पनपने वाले स्थानों को नष्ट किया। इसके साथ ही फॉगिंग का निरीक्षण किया तथा लार्विसाइड का छिड़काव करवाया। अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से फीड बैक लेने के साथ अपील की कि वह स्वयं आगे बढ़कर अपने घरों के साथ ही आसपास साफ सफाई रखें और पानी को किसी भी कीमत पर जमा ने होंने दे ताकि डेंगू के मच्छर ना पनप सके। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग के साथ ही डेंगू रोग पर पूरी तरह विजय प्राप्त की जा सकती है।

*रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण में मिली खामियां*

इसके बाद स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और अस्पताल के सभी वार्डों का दौरा किया। स्वास्थ्य सचिव ने वार्डों और अस्पताल में साफ सफाई को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। स्वास्थ्य सचिव को अपने निरीक्षण में अस्पताल में खून जांच करने वाली एकमात्र लैब बंद मिली। जिस पर उन्होंने अधिकारियों से लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने सीएमएस को मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द दुरूत करने के निर्दश दिये। स्वास्थ्य सचिव के साथ निरीक्षण में सीएमओ देहरादून डॉ संजय जैन, डॉ पंकज सिंह, कार्यक्रम अधिकारी एनएचएम, डॉ अविनाश खन्ना, नगर स्वास्थ्य अधिकारी देहरादून, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ जोशी के साथ ही नगर निगम और आशा कार्यकत्रियां मौजूद रही।

*जिला अधिकारियों को लिखा पत्र, ईलाज में कोताही बरतने वालों पर हो कार्यवाही*

स्वास्थ्य सचिव ने पत्र जारी करते हुए लिखा कि जैसा कि आप सभी विदित हैं की वर्तमान में डेंगू रोग राज्य में प्रसारित हो रहा है। डेंगू रोग से ग्रसित रोगियों द्वारा विभिन्न राजकीय एवं निजी चिकित्सालय में उपचार प्राप्त किया जा रहा है। डेंगू रोग से स्वस्थ होने में समयबद्ध व मानक उपचार प्रदान किया जाना आवश्यक है। इसी संबंध में पत्र संख्या 271/व0नि0स0-स0/चि0स्वा0 एवं चि0षि0/2023 दिनांक 04/09/2023 के द्वारा स्टैंडर्ड क्लीनिकल एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसी क्रम में आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि आप अपने स्तर से अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर नियमित रूप से सभी राजकीय व निजी चिकित्सालयों में डेंगू उपचार हेतु उपलब्ध चिकित्सा सुविधा के अनुश्रवण तथा उपचार प्राप्त कर रहे डेंगू रोगियों की स्वास्थ्य दशा की निगरानी करने हेतु निर्देशित करें। यदि इलाज में किसी भी चिकित्सालय द्वारा किसी प्रकार की कोताही बरतने का मामला संज्ञान में आता है तो उक्त चिकित्सालय पर दंडात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें