ख़बर शेयर करें -

देहरादून। जनपद में संचालित स्मार्ट सिटी लि0 के कार्यों में हो रही विलम्बता एवं लापरवाही को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 डाॅ0 आर राजेश कुमार ने ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी (बीएनआर) के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए तथा गेल गैस कम्पनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जिसके क्रम में संबंधित अधिकारी द्वारा ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी (बीएनआर) के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पल्टन बाजार में एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
जिलाधिकारी ने समय-समय पर स्मार्ट सिटी लि0 के कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ ही संबंधित कम्पनियों के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए समयबद्धता के साथ निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 ने निरीक्षण के दौरान दिनांक 17 फरवरी 2022 को ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी (बीएनआर) को राजपुर रोड़ पर गड्डों की मरम्मत और डामरीकरण हेतु 21 फरवरी तक का समय दिया गया था। किन्तु बीएनआर द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का अनुपालन न करने तथा निर्माण कार्यों के दौरान जनमानस की सुरक्षा को अनदेखा करने पर गम्भीरता सेे लेते हुए ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी (बीएनआर) के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पल्टन बाजार में एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
इसी प्रकार स्मार्ट सिटी लि0 के कार्यों के अन्तर्गत भूमिगत गैस पाइपलाईन के कार्य संचालित हो रहे है। बलवीर रोड़ में टी जंक्शन पर बिना सूचना के गेल गैस कम्पनी द्वारा भूमिगत तकनीकों से कार्य करने से दिनांक 18 फरवरी को करीब सांय 4 बजे देहरादून स्मार्ट सिटी की राइजिंग मेन तथा जल संस्थान की 200 एमएम व्यास की जल वितरण प्रणाली को क्षतिगस्त कर दिया। जिस कारण अत्यधिक मात्रा में पेयजल बर्बाद होने एवं क्षतिगस्त लाईनों को 20 फरवरी सायं को ठीक किया गया। जिस चलते पल्टर बाजार, एमकेपी चैक एवं अन्य क्षेत्रों में जिलापूर्ति बाधित होने तथा जनमानस को परेशानी का सामना करने को लेकर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने गेल गैस कम्पनी द्वारा बिना किसी सूचना के कार्य प्रारम्भ करने तथा कार्यों में लापरवाही बरतने को गम्भीरता से लेते हुए गेल गैस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की दशा में वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाने के निर्देश दिए।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें