ख़बर शेयर करें -

*प्रदेशभर में 30 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान*

*नए परिवार तथा परिवार के अवशेष लोगों के बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड*

आयुष्मान कार्ड बनाते समय लोगों की दिक्कतों को समझते हुए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कार्ड बनाते समय आने वाली व्यवहारिक दिक्कतों को दूर करने का प्रयास किया है। एक विशेष अभियान के तहत प्रदेश भर में 30 सितंबर 2022 तक आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य फिर से प्रारंभ हो चुका है। अभियान में जिन लोगों के अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं उस पर विशेष फोकस किया गया है। अब तक प्रदेश भर में 47 लाख 44 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं, 5 लाख 22 हजार से अधिक बार लाभार्थी मुफ्त उपचार प्राप्त कर चुके हैं और इस मुफ्त उपचार पर राज्य सरकार कर्मिक व्यय लगभग ₹8 अरब 80 करोड़ से ऊपर आ चुका है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि आज किस प्रकार से आयुष्मान कार्ड आम जनमानस के लिए लाभकारी है तथा उनके लिए जीवनदायिनी का काम कर रहा है। इसलिए इस विशेष अभियान को प्रारंभ करने के पीछे की सोच! प्रदेश के हर व्यकि का आयुष्मान कार्ड बनाना है। ताकि बीमारी के कारण कोई भी लाचार न रह जाए। आम जनमानस की अधिक जानकारी के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के संबंध में अति महत्वपूर्ण सूचना।

1) *ऐसे परिवार जिनमें कम से कम 1 सदस्य का पूर्व में आयुष्मान कार्ड बना हो*👇

● उन परिवारों के अवशेष सदस्य आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु सीएससी सेंटर, अस्पताल में मौजूद आरोग्य मित्र, अन्य एजेंसी UTI आदि में अपने परिजन का पूर्व में बना आयुष्मान कार्ड प्रस्तुत कर कार्ड बनवा सकते हैं।

● यदि लाभार्थी किसी कारणवश अपने परिजन का आयुष्मान कार्ड साथ नहीं लाया है तो ऐसी स्थिति में वह आयुष्मान कार्ड की फोटो प्रतिलिपि अथवा व्हाट्सएप में उसकी फोटो उपलब्ध करवा कर कार्ड बनवा सकता है।

● पूर्व में बने आयुष्मान कार्ड का नंबर प्रस्तुत करने पर भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।

● पूर्व में बने आयुष्मान कार्ड अथवा उसका नंबर प्रस्तुत न किए जाने की स्थिति में परिवार के सदस्य का पूर्व बना हुआ आयुष्मान कार्ड जिसे राशन कार्ड से के आधार पर बनाया गया था, तो ऐसी दशा में राशन कार्ड (या राशन कार्ड का नंबर) प्रस्तुत करने पर भी परिवार के शेष सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बना दिया जाएगा।

2) *ऐसे परिवार जिनमें किसी भी सदस्य का पूर्व में आयुष्मान कार्ड नहीं बना है*👇

● ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत बने राशन कार्ड के आधार पर आयुष्मान कार्ड बना दिया जाएगा। ऐसे नए परिवार के उन सभी सदस्यों जिनका नाम राशन कार्ड में है, के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनाते समय NFSA राशन कार्ड प्रस्तुत करना होगा अथवा राशन कार्ड का नंबर बताना होगा।

● यदि परिवार के पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) का राशन कार्ड भी नहीं है तो ऐसी दशा में यदि लाभार्थी का नाम सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना (SECC) डाटा बेस में उपलब्ध है तो उसका भी आयुष्मान कार्ड बना दिया जाएगा ऐसे लाभार्थियों को परिवार आई.डी. प्रस्तुत करनी होगी। यह परिवार आई.डी. पुराना राशन कार्ड/ परिवार रजिस्टर/ अन्य सरकारी आई.डी. हो सकती है।

*उपरोक्त सभी स्थितियों में लाभार्थी का आधार कार्ड प्रस्तुत करना भी अनिवार्य है।*

*राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड द्वारा जारी*

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें