ख़बर शेयर करें -

डब्लूआईसी इंडिया, देहरादून में 5वें भीमसेन संगीतसमारोह आयोजित

देहरादून:  कलाश्रय संस्था द्वारा 5वें भीमसेन संगीतसमारोह का आयोजन डब्लूआईसी इंडिया,  देहरादून  के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मेंपद्मश्री उमाकांत गुंडेचा,अनंत गुंडेचा(ध्रुपद गायक )  विदुषी अनुराधा पाल (तबलावादिका ) श्री अखिलेश गुंडेचा( पखावज वादक) युवा गायक तनिष्क जैरियाल ( दिल्ली), डॉ ममता सिंह(प्रख्यात कलाकार) हिमांशु दरमोडा (शास्त्रीय गायक,कलाश्रय अध्यक्ष) की सृजनात्मक प्रस्तुति नेसमारोह को भव्यता प्रदान की।  मुख्य अतिथि श्री रमेश पोखरियाल निशंक ( सांसद) ने कलाश्रय संस्था केप्रयासों की सराहना की।श्री सुबोध उनियाल कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार, डॉ एस फारुख  विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सूर्यकांत धस्माना द्वारा की गयी। कार्यक्रम संचालन श्लोक गेरा द्वारा किया गया। तरुण संगीतविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रागमयी प्रस्तुति दी गई। राग और रंग की जुगलबंदीको  दर्शकों ने काफी सराहा। मल्हार रागआधारित ध्रुपद गायन, तबले की जादुई ताल, राग मेघ नेश्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पद्म श्री गुंडेचा बंधु, विदुषी अनुराधा पाल, डॉ ममता सिंह, तनिष्क जैरियाल कोस्वराजधिराज सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजनमें  सचिन उपाध्याय , अंकित अग्रवाल, डब्लूआईसी इंडिया,  देहरादून,  अंजलि थापा,राम चक्रवर्ती, स्पिक् हालीडे, व्हाइटतारा आर्टरिट्रिट, उत्तराखंड पर्यटनविभाग का विशेष सहयोग रहा।

By amit