Month: March 2022

चुनाव नतीजों से पहले हरदा को सताने लगा डर, कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री ने मचाई राज्य की सियासत में हलचल! बोले- लोकतंत्र के पहरुओं को सावधान रहने की जरूरत

चुनाव नतीजों से पहले हरदा को सताने लगा डर, कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री ने मचाई राज्य की सियासत में हलचल! बोले- लोकतंत्र के पहरुओं को सावधान रहने की जरूरत Dehradoon.…

भारत पाक के अहम मुकाबले में दून की बेटी स्नेहा छाई, जड़ा नाबाद पचासा

महिला वनडे वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया। यह भारत की पाकिस्तान पर लगातार 11वीं जीत है। पहले खेलते हुए भारतीय…

चकराता में 2 हजार के 334 नकली नोटों समेत ब्रेजा सवार युवक-युवती गिरफ्तार

चकराता में 2 हजार के 334 नकली नोटों समेत ब्रेजा सवार युवक-युवती गिरफ्तार Dehradoon. कैलानी गेट चकराता में आज सुबह एक ब्रेजा कार सवार पुरूष व महिला को पुलिस ने…

उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में बना मतगणना को लेकर हाईटेक कंट्रोल रूम, 70 सीटों पर नजर रखेगी इन दिग्गज नेताओं की टीम

उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में बना मतगणना को लेकर हाईटेक कंट्रोल रूम, 70 सीटों पर नजर रखेगी इन दिग्गज नेताओं की टीम देहरादून। कांग्रेस जोर-शोर से मतगणना की तैयारियों में जुटी…

पलटन बाजार में सुबह-सुबह इस बात को लेकर हो गया बवाल

Dehradoon. कल दून उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पलटन बाजार के व्यापारी मेयर से मिले और बाजारों में बसवार के लगाए जाने के तरीके पर आपत्ति दर्ज कराई…

पांच चुनावी राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर और गोवा में पिछले दशक मे सबसे ज्यादा 30 प्रतिशत मतदाता बढ़ोत्तरी उत्तराखंड में

*पांच चुनावी राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर और गोवा में पिछले दशक मे सबसे ज्यादा 30 प्रतिशत मतदाता बढ़ोत्तरी उत्तराखंड में* *उत्तराखंड की अनुमानित जनसंख्या 1.35 करोड़ से ज्यादा*…

सीनियर्स के सामने वंशिका ने आदित्य से पैर छुआकर मंगवाई थी माफी! बेज्जती का बदला लेने के लिए आदित्य ने कर डाली हत्या

सीनियर्स के सामने वंशिका ने आदित्य से पैर छुआकर मंगवाई थी माफी! बेज्जती का बदला लेने के लिए आदित्य ने कर डाली हत्या Dehradoon. सहस्त्रधारा रोड स्थित कॉलेज के बाहर…

दिग्गज लेग स्पिनर shane वार्न का 52 वर्ष की उम्र में निधन

दिल्ली। दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न का निधन हो गया है। फॉक्स न्यूज के मुताबित हर्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। 52 साल के…

जयपुर में ड्रग इंस्पेक्टर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार! उत्तराखंड का ड्रग डिपार्टमेंट भी बीते दशक में रह चुका है बदनाम, पढ़िए ये रिपोर्ट

जयपुर में ड्रग इंस्पेक्टर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार! उत्तराखंड का ड्रग डिपार्टमेंट भी बीते दशक में रह चुका है बदनाम, पढ़िए ये रिपोर्ट देहरादून। मेडिकल स्टोर की जांच नहीं करने…

Ukraine के खारखीव में फंसे डॉ डीपी जोशी के बेटे अक्षत आखिर लौटे दून! बम धमाकों के बीच मेट्रो के बंकर में ली हुई थी शरण, देखिए खुशी के पल

Ukraine के खारखीव में फंसे डॉ डीपी जोशी के बेटे अक्षत आखिर लौटे दून! बम धमाकों के बीच मेट्रो के बंकर में ली हुई थी शरण Dehradoon. करीब 10 दिन…

देहरादून में भी बंद हुआ big bajar, ग्राहकों में असमंजस! फंस गया पैसा, बिग बाजार profit कार्ड हो रहे बेकार साबित

देहरादून में भी बंद हुआ big bajar, ग्राहकों में असमंजस! फंस गया पैसा, बिग बाजार profit कार्ड हो रहे बेकार साबित Dehradoon. राजपुर रोड के कपूर टावर्स में स्थित बिग…

Shootout story::::कंधे और गर्दन के नीचे गोली लगने से हुई युवती की मौत! पढ़िये…

Shootout full story::::कंधे और गर्दन के नीचे गोली लगने से हुई युवती की मौत! पढ़िये… Deharadoon. सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ कॉलेज के बाहर हुए शूटआउट में युवती की मौत हो…

रुद्रप्रयाग के मयाली, चिरबिटिया में दर्दनाक हादसा, मिट्टी खोदते समय दबी 03 महिलाएं,SDRF,DDRF व जिला पुलिस ने संयुक्त ऑपेरशन चला किए शव रिकवर

*जनपद रुद्रप्रयाग के मयाली, चिरबिटिया में हुआ दर्दनाक हादसा, मिट्टी खोदते समय दबी 03 महिलाएं,SDRF,DDRF व जिला पुलिस ने संयुक्त ऑपेरशन चला किए शव रिकवर।* दिनाँक 03 मार्च 2022 को…

जिस जमीन को बचाने के लिए तत्कालीन मेयर, नगर आयुक्त धरने पर बैठ गए थे, अब उसी जमीन को चुपचाप किया जा रहा खुर्द-बुर्द! पार्षद बोले क्यों न करवाई जाए sit जांच

जिस जमीन को बचाने के लिए तत्कालीन मेयर, नगर आयुक्त धरने पर बैठ गए थे, अब उसी जमीन को चुपचाप किया जा रहा खुर्द-बुर्द! पार्षद बोले क्यों न करवाई जां…

सिद्धार्थ लॉ कॉलेज के बाहर shootout, युवती की मौत की खबर

देहरादून। युवक ने युवती को मारी गोली युवती की हुई मौत।। आदित्य बताया जा रहा गोली चलाने वाले आरोपी युवक का नाम।। रायपुर के सुंदर वाला का रहने वाला है…

राहत: ब्रह्मपुरी में बिंदाल नदी से सटे मकानों में नहीं घुसेगा पानी

राहत: ब्रह्मपुरी में बिंदाल नदी से सटे मकानों में नहीं घुसेगा पानी देहरादून। ब्रह्मपुरी और लोहियानगर में बिंदाल नदी से सटे तमाम मकानों की सुरक्षा को लेकर पुश्ता बनाने का…

सो रहा था खाद्य सुरक्षा विभाग, रेस्टोरेंट में कुल्हड़ धोकर फिर उसी में पिलाते रहे लस्सी

खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकायत मिलने के बाद किया चालान, जवाब तलब! बड़ा सवाल आखिर खुद से क्यों नहीं मिलती विभाग को ऐसी सूचनाएं, नाकामी की कहानी को कार्रवाई की…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युक्रेन से हर नागरिक को सकुशल वापस लाएगी सरकार, संकट के समय में राजनीति करने से बाज आये कांग्रेसी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युक्रेन से हर नागरिक को सकुशल वापस लाएगी सरकार, संकट के समय में राजनीति करने से बाज आये कांग्रेसी देहरादून। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल…

जमानत जब्त कराने के लिए खड़े होते हैं 74 फीसद उम्मीदवार

जमानत जब्त कराने के लिए खड़े होते हैं 74 फीसद उम्मीदवार -2022 के विस चुनाव में 632 उम्मीदवार हैं मैदान में दस को तय होगा, कितनों की होगी जमानत जब्त…

उत्तराखंड की सियासत में कुछ और नेताओं के दिल्ली जाने की तैयारी, निशंक के बाद अब मुख्यमंत्री धामी ने जमाया दिल्ली में डेरा

Dehradoon. उत्तराखंड की सियासत में कुछ और नेताओं के दिल्ली जाने की तैयारी, निशंक के बाद अब मुख्यमंत्री धामी ने जमाया दिल्ली में डेरा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार…

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें