ख़बर शेयर करें -

2017 में मोदी मैजिक ने पलट दी थी बाजी, आज फिर श्रीनगर में थे पीएम, क्या पड़ेगा ऐन चुनाव से पहले हुई रैली का असर, पढ़िए एक रिपोर्ट

देहरादून। साल 2017 में एन चुनाव की घड़ी से पहले पीएम।मोदी ने ताबड़तोड़ जनसभाएं कर कांग्रेस के जबड़े से न केवल जीत छीन ली थी बल्कि उसे कहीं का भी नहीं छोड़ा था।

आज फिर श्रीनगर की धरती से पीएम मोदी गरजे तो सबके जेहन में 2017 की यादें ताजा ही गयी। श्रीनगर की धरती से उस समय मोदी गढ़वाल की सीटों का गणित पलटने में कामयाब हो गए थे लेकिन इस बार 2017 वाले हालात बनते नहीं दिख रहे।

जानकारों की मानें तो इस बार मोदी का मैजिक कम हुआ है और आम जनता केंद्र के कामकाज के साथ ही स्थानीय स्तर पर सरकार के कामकाज का बारिकी से आंकलन कर रही है। केंद्र ने तो आल weather रोड समेत रेल की दिशा में तेजी से काम किया है लेकिन 5 साल में 3 सीएम बदलने के कारण राज्य स्तर पर भाजपा की काफी भद्द पिट चुकी है। ऐसे में मोदी का यह दौरा पिछली बार जितना प्रभावशाली नहीं दिखता।

 

ये बोले मोदी

प्रधानमंत्री ने आल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन को उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में हेली सर्विस शुरू की जा रही है। उत्तराखंड को केंद्र सरकार के बजट का बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए बजट में पर्वतमाला योजना की घोषणा। पहाड़ों में आवागमन के लिए रोपवे सुविधा का निर्माण होगा। प्रदेश के सीमांत इलाकों को कांग्रेस में जान बूझकर विकास से दूर रखा, उन इलाकों के लिए वाइब्रेंट योजना शुरू होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देवभूमि का विकास, आस्था, संस्कृति का संरक्षण भाजपा का संकल्प। केदार धाम में पुनर्निर्माण कार्य 2017 मे शुरू किए, ज्यादातर पूरे हो चुके। बदरीनाथ धाम के विकास के लिए भी कई सौ करोड़ की योजना।

पीएम मोदी ने कहा केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, तब उत्तराखंड को डबल ब्रेक लगाकर पीछे धकेला गया। कांग्रेस सिर्फ ब्रेक लगाना जानती है। 2014 में एक ब्रेक हटा केंद्र में भाजपा आई और 2017 में दूसरा ब्रेक हटा, उत्तराखंड में भी भाजपा आई। डबल इंजन की सरकार आते ही उत्तराखंड तेजी से विकास की पटरी पर दौड़ने लगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, भाजपा देहरादून में सैनिक सम्मान में सैन्य धाम बना रही है। उत्तराखंड में सदियों से चारधाम हैं, लेकिन अब पांचवा धाम भी है, सैन्य धाम। उत्तराखंड बनाने का संकल्प यहां के लोगों ने और भाजपा ने मिलकर पूरा किया। दुर्भाग्य से कई साल उत्तराखंड की कमान उनके हाथ में रही, जिन्होंने उत्तराखंड को अस्तित्व में आने से रोका था।

प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस की सोच सत्ता के सुख तक सीमित, वे बलिदान और त्याग को नही समझ सकते। वन रैंक, वन पेंशन पर कांग्रेस ने झूठ बोला, भाजपा ने कर दिखाया।
पीएम ने कहा कांग्रेस ने सेना से सबूत मांगे। इन्होंने जनरल रावत को सीडीएस बनाने पर विरोध किया। उन्हें सड़क का गुंडा तक कहा। आज वोट के लिए जनरल रावत के नाम का सहारा ले रहे हैं। कांग्रेस को जवाब देने की जिम्मेदारी उत्तराखंड के लोग की है।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा, जनरल रावत का फोटो लगाकर प्रचार कर रही कांग्रेस हमेशा सेना पर सवाल उठाती रही है।
कहा- उत्तराखंड के लोग ने हमेशा सजग प्रहरी की तरह देश की रक्षा की है। स्व जनरल बिपिन रावत को याद कर भावुक हुए। कहा, उत्तराखंड के वासियों में हिमालय जैसी हिम्मत और सोच।
प्रधानमंत्री ने सीडीएस स्व जनरल बिपिन रावत का स्मरण किया।
पीएम मोदी ने कहा- पिछले लोकसभा में खुद का चुनाव होने के बावजूद मुझे बाबा केदार ने बुलाया और मैं चला आया था। इसका कारण देवभूमि के प्रति मेरी भक्ति, ये देवभूमि है और वीरभूमि भी है।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें