ख़बर शेयर करें -

त्यौहारों के दृष्टिगत

आज भनियावाला, रानीपोखरी क्षेत्र में उपायुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मंडल श्री आर एस रावत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र देहरादून श्री रमेश सिंह तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर श्री संजय तिवारी के द्वारा बाहरी जनपदों से आने वाले वाहनों में संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जॉच प्रातः 5.00 बजे से की गई। जिसके तहत गुप्त सूचना के आधार पर वाहन महिंद्रा पिकअप नंबर UK 08 CA 7149 से साजिद, जसोदपुर, सुल्तानपुर हरिद्वार से निर्माण कर लगभग 200 केजी संदिग्ध पनीर को अस्वच्छकर परस्थिति में वितरित करते पाया गया जिसका नमूना जॉच हेतु लेकर बाकी पनीर को नष्ट कर दिया तत्पश्चात बोलेरो प्राइवेट वहां संख्या UK 08 BD 3551 से शहजाद, अकबरपुर, क्लासों, भगवानपुर हरिद्वार से 150 किलो संदिग्ध मावा, सीटो के नीचे पांव के पास रखा, बदबूदार, अस्वच्छकर परस्थिति में वितरित करते पाया गया जिसका नमूना लेकर बाकी मावा को नष्ट किया गया। उक्त के अतिरिक्त भनियावाला, दुर्गा चौक स्थित डेरी का में संदेह के आधार पर पैक्ड परम पनीर तथा सेलेक्सो पैक्ड पनीर का नमूना जाँच हेतु लिया गया, तत्पश्चात भनियावाला, रानीपोखरी तथा डोईवाला के विभिन्न स्वीट्स शॉप का निरीक्षण किया गया निरक्षण मैं स्वीट्स के ट्रे पर निर्माण तिथि तथा अवसान तिथि लिखे जाने की जॉच की गई। इस प्रकार आज अभियान चलाकर कुल पनीर, मावा के चार नमूने जॉच हेतु लिए गए उपरोक्त समस्त नमूने को जांच हेतु राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला भेज दिया गया है, रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कारवाही की जाएगी तथा लगभग 200 किलो संदिग्ध पनीर एवं 150 किलो मावा को नष्ट कराया गया। टीम में उपायुक्त,खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मंडल, श्री आर एस रावत, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा,जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र श्री रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास नगर क्षेत्र, श्री संजय तिवारी आदि शामिल थे। आयुक्त खाद्य सुरक्षा श्री विनय शंकर के निर्देशानुसार मिलावट के विरुद्ध अभियान आगे भी निरन्तर जारी रहेगा।

Ad Ad Ad Ad

By amit