ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में इस बार इतिहास रच गई 16 सितंबर की तारीख,

सीएम पुष्कर धामी को लेकर राज्य से लेकर केंद्र तक गया बड़ा संदेश, जनता के बीच पुष्कर की गहरी पैठ का अहसास करा गई ये तारीख, 22 साल के इतिहास में आम जन ने ही खींच दी एक लंबी लकीर
देहरादून। इस बार 16 सितंबर की तारीख पिछली सभी 16 सितंबर से बहुत अलग और खास साबित हुई। उत्तराखंड में इस बार ये 16 सितंबर एक इतिहास रच गई। सीएम पुष्कर धामी को लेकर राज्य से लेकर केंद्र तक एक बड़ा संदेश गया। इस तारीख ने जनता के बीच पुष्कर धामी की गहरी पैठ का अहसास करा दिया। 22 साल के इतिहास में आम जन ने ही अपने नेता को लेकर एक ऐसी लंबी लकीर खींच दी, जिसके राज्य की सियासत में बड़े मायने हैं।
15 सितंबर से ही पूरे राज्य में क्या मुख्य सड़कें और क्या गली मोहल्ले की अंदरुनी सड़कें, हर जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने चहेते सीएम पुष्कर धामी के जन्मदिन से जुड़े बैनरों से पाट दीं। हर धर्म, जाति, समुदाय के लोगों ने अपने अपने स्तर पर आयोजन आयोजित किए। कहीं गरीब बच्चों को फलों का वितरण किया गया, तो कहीं रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। पूरे राज्य में हर जगह लोग अपने चहेते सीएम को अपने अपने अंदाज में बधाई देते नजर आए।
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यही है कि कहीं भी कुछ पूर्व नियोजित नहीं था। पार्टी संगठन के स्तर पर तो कार्यकर्ताओं का जश्न मनाना समझ आता है, लेकिन आम जन का सीएम पुष्कर धामी के जन्मदिन को एक जश्न के रूप में मनाया जाना, सभी को चौंका रहा है। क्या पक्ष और क्या विपक्ष, आम जन के इस रवैये से सकते में हैं। क्योंकि राज्य गठन के बाद 22 सालों में ये पहला मौका है, जब आम जन में अपने मुखिया के प्रति इस तरह का अपनत्व नजर आया हो। अभी तक बड़े नेताओं के जन्मदिन के आयोजन उनके अपने निजी सहयोगियों तक ही सीमित रहते थे।
पार्टी में भी अपने ही लोग आयोजन से जुड़ते थे, लेकिन कभी भी आम जन और सामाजिक संगठनों के स्तर पर ऐसा उत्साह देखने को नहीं मिला। इस बार सीएम पुष्कर के जन्मदिन पर सीएम आवास के दरवाजे आम जन के लिए पूरी तरह खोल दिए गए। आम जन समेत सामाजिक संगठनों के लोग भी सीधे अपने राज्य के मुखिया से सीधे मिले। ऐसा नहीं है कि सीएम आवास खुले रहने की जानकारी आम जन को पहले से रही हो, बल्कि आम जन की भारी भीड़ को देखते हुए आवास के दरवाजे आम जन के लिए खोले गए।
जानकार इसे आम जन में सीएम पुष्कर धामी की बढ़ती गहरी पैठ से जोड़ कर देख रहे हैं। जिस तरह पुष्कर धामी ने सिर्फ अपने छह महीने के कार्यकाल की ही बदौलत भाजपा की प्रचंड बहुमत से वापसी कराई, ये उनके करिश्माई नेतृत्व के बूते ही संभव हो पाया। यही वजह रही, जो केंद्रीय नेतृत्व ने भी आम जन में पुष्कर धामी की इस पकड़ को भांपते हुए पुष्कर पर ही विश्वास जताया। उन्हें ही दोबारा राज्य की कमान सौंपी। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ समेत हर खासोआम की पुष्कर पहली पसंद बने हुए हैं। केंद्रीय नेतृत्व को पुष्कर में अपना भावी नेतृत्व भी नजर आ रहा है।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें