खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून द्वारा आम जनमानस को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया जाने के उद्देश्य से नगर निगम देहरादून क्षेत्र के हर्रावाला, बालावाला, नकरौंदा, नथुवावाला में स्थित स्वीट्स शॉप,डेरियों, परचून शॉप आदि खाद्य प्रतिष्ठानों मै खाद्य सचल विश्लेषणशाला के द्वारा आम जन-मानस को जागरूक, प्रशिक्षण तथा मौके पर खाद्य पदार्थ की जॉच किया गया, जिसके तहत मिठाई के 29 दूध एवं दुग्ध पदार्थ के 13, मसाले के 15, अनाज एवं अनाज उत्पादन के 14 तथा 11अन्य खाद्य पदार्थ की मौके पर निःशुल्क जॉच की गई। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना ने बताया कि खाद्य सचल विश्लेषणशाला के द्वारा मौके पर 82 खाद्य पदार्थों की निःशुल्क जॉच की गई जिसमे से 16 खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाये जिसमें संबंधित को नोटिस दिया गया तथा 03 खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य लाइसेंस नहीं पाए जाने पर नोटिस देते हुवे खाद्य लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए गए। उक्त सचल खाद्य विश्लेषणशाला में उपायुक्त सचल खाद्य विश्लेषणशाला श्री वीरेंद्र बिष्ट, सहायक आयुक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र देहरादून,श्री रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर श्री संजय तिवारी तथा जूनियर एनालिस्ट खाद्य सचल श्री जितेंद्र भंडारी आदि शामिल थे। उक्त खाद्य सचल विश्लेषणशाला के द्वारा जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी जन जागरूकता, प्रशिक्षण तथा मौके पर खाद्य पदार्थों की जॉच की जाएगी।


