ख़बर शेयर करें -

कोरोना में लापरवाही मतलब खतरा : सीएमओ
— स्कूलों को बच्चों के लिए मास्क, सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की सलाह
— उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित वैक्सीनेशन कैंप में 121 पत्रकारों व उनके परिजनों को लगी बूस्टर डोज़

देहरादून, 2 अगस्त। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्लब सदस्य पत्रकारों व उनके परिजनों के लिए वैक्सिनेशन कैंप आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित कैंप में 121 लोगों को बूस्टर डोज़ व कुछ को पहली व दूसरी खुराक लगाई गई। इस अवसर पर देहरादून के सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं है। स्कूलों में लापरवाही और भी खतरनाक है। स्कूलों में कोविड नियमों का पालन कराने को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
मंगलवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित कोविड टीकाकरण शिविर में सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने कहा कि अकेले देहरादून ज़िले में ही रोजाना 150 से 170 के बीच कोरोना के मरीज मिल रहे हैं, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। जांच एवं टीकाकरण की व्यवस्था भी दून में सबसे ज्यादा है। केस बढ़ने के साथ लोगों की लापरवाही चिंताजनक बनी है। कोरोना के मरीज अब अस्पतालों में भी भर्ती होने लगे हैं, इसीलिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। सीएमओ ने कहा कि आज ही स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी करके हर बच्चे को मास्क, सेनेटाइजेशन और सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए कहा गया है। किसी भी बच्चे को यदि कोई लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसकी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। होम आइसोलेशन में भेजने और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने को भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ ही बड़ों, यानी सभी को कोविड अनुरूप व्यवहार शुरू करते हुए मास्क, सेनेटाइजर और सोशल डिस्टनसिंग का पालन तत्काल शुरू करना चाहिए।
डॉ. उप्रेती ने डेंगू को लेकर स्कूलों में विशेष सफाई व्यवस्था रखने, गमलों, कूलरों और टंकियों का पानी समय समय पर बदलने के लिए कहा है। बच्चों को पूरी आस्तीन में बुलाने को कहा गया है।
रीठामंडी यूपीएचसी से एएनएम सोनम रावत, प्रीति डबराल ने शिविर में 121 लोगों का टीकाकरण किया। क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल व महामंत्री ओपी बेंजवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने सभी का पुष्पगुच्छ एवं स्मारिका देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन क्लब की स्वास्थ्य समिति के सदस्य चांद मोहम्मद ने किया। इससे पूर्व सीएमओ डॉ. उप्रेती और एसीएमओ व डीआईओ डॉ. वंदना सेमवाल ने शिविर में टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। एडीआईओ यज्ञदेव थपलियाल, आईईसी समन्वयक पूजन नेगी, प्रेस क्लब पदाधिकारी दिनेश कुकरेती, गीता मिश्रा, नवीन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य गिरधर शर्मा, राजकिशोर तिवारी, राजेश बड्थवाल, महेश पांडेय, नलिनी गुसाईं व अन्य सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें