ख़बर शेयर करें -

 

22, अक्टूबर, देहरादून। 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा मुख्यालय में आज दीपावली की तैयारियों को लेकर जी0एम0 प्राजेक्ट्स अनिल शर्मा ने 108 सेवा के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र किसी भी आपात स्थित से निपटने के लिए की गयी तैयारियों के बारे में जाना और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। श्री शर्मा ने बताया है कि दीप पर्व दीपावली को देखते हुए प्रदेश भर में तैनात समस्त 272 एम्बुलेंस को हाई एलर्ट पर रखने के निर्देश दिये गये है और कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थित से निपटने के लिए मुस्तैद रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर तैनात एम्बुलेंस जाम में न फंसे इसके लिए भी व्यापक स्तर तकनीकी तैयारियां की गयी है ताकि जाम, भीड़-भाड़, आदि स्थिति की पूर्व सूचना देहरादून स्थित केन्द्रीय काल सेन्टर को मिल सके। देहरादून जिले में सर्वे चौक, घंटाघर, जाखन, रायपुर, बल्लूपुर चौक, प्रेम नगर, विधानसभा, रेस कोर्स में मुख्य चौराहों पर एम्बुलेंस की तैनाती की गयी है ताकि किसी भी आपात स्थित की सूचना मिलने पर तत्काल एम्बुलेंस को किसी भी दिशा में रवाना किया जा सके। उन्होंने बताया कि 108 सेवा के प्रदेश मुख्यालय के साथ-साथ जनपदों में कार्यरत कर्मचारी दीपावली के दिन अवकाश पर भी सेवा में तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष धनतेरस से लेकर दीपावली के दौरान अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक आपातकालीन सूचनाएं मिलने के कारण अधिक सर्तकता बरती जा रही है ताकि किसी को भी परेशानियों का समाना न करना पड़े। पिछले वर्ष के आंकडे निम्न है।

2 से 5 नवम्बर 2021 (धनतेरस से दीपावली के दौरान)

कुल केस

प्रसव सम्बन्धी

एम्बुलेंस में प्रसव

रोड़ ट्रैफिक एक्सीडेन्ट

हृदय रोग सम्बन्धित केस

जलने/आग लगने सम्बन्धित केस

अन्य

1928

562

11

152

58

17

1139

इसके साथ ही केन्द्रीय काल सेन्टर में अन्य दिनों की अपेक्षा आपातकालीन सहायता हेतु अधिक फोन आने की संभावना को देखते हुए अतरिक्त टेक्निकल स्टाफ की ड्यूटी लगायी गयी है।

मोबाईल टीमों का गठन –

प्रदेश भर में 108 आपातकालीन सेवा द्वारा मोबाईल टीमों का भी गठन किया गया है जो सुबह 08 बजे से लेकर रात्रि 12 बजे तक देहरादून के साथ-साथ प्रत्येक जनपदों में तैनात कर्मचारियों की मुस्तैदी का भी आंकलन कर रही है। इसके अलावा 18 अतरिक्त बैकअप एम्बुलेंस की भी तैनाती की गयी है।

उन्होंने बताया कि संस्था का पहले दिन से प्रयास रहा है कि 108 सेवाओं के जरिए लोगों की अपेक्षा पर खरा उतरना रहा है। श्री शर्मा के अनुसार मई 2019 से लेकर सितम्बर 2022 तक एम्बुलेंस में तैनात ई0एम0टी0 और पायलेट की कर्तव्य निष्ठा और कड़ी मेहनत से प्रदेश में अब-तक 4 लाख 58 हजार 797 लोगों को 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से सफल व सुरक्षित सेवाएं प्रदान की जा चुकी है। उक्त से सम्बन्धित निम्न लिखित प्रगति रिपोर्ट हमारे कार्य को परिलक्षित करती है-

मई 2019 से सितम्बर 2022

कुल केस

प्रसव सम्बन्धी

एम्बुलेंस में प्रसव

रोड़ ट्रैफिक एक्सीडेन्ट

हृदय रोग सम्बन्धित केस

अन्य

458797

152575

2124

34327

17365

252406

उन्होंने कहा कि इस बात का हमेशा प्रयास किया जाता रहा है कि जरूरतमन्द लोगों को समय से जीवन दायनी 108 की सेवा मुहैया करायी जा सके। इस दौरान गुणवत्ता पूर्वक सेवा संचालन के कारण रिस्पान्स टाइम में भी अच्छा सुधार हुआ है।

बैठक के दौरान श्री शर्मा ने प्रदेश वासियों को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की शुभकामनाएं देते हुए बदलते मौसम में सर्दी, जुखाम से बचने हेतु सावधानियां बरतने की भी सलाह दी।

खुशियों की सवारी (के0के0एस0) भी अलर्ट मोड में।

इस दौरान खुशियों की सवारी (के0के0एस0) सेवा को भी अलर्ट मोड़ में रखा गया। त्यौहारों को देखते हुए इस बात का खासा ध्यान रखा जा रहा है कि गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व होने वाली अल्ट्रासाउन्ड आदि जांचे आसानी से हो सके। इसके साथ ही प्रसव उपरान्त महिलाओं को बिना किसी असुविधा के घर तक पहॅुचाया जा सके। बीते वर्ष धनतेरस से दीपावली के दौरान के0के0एस0 सेवा द्वारा प्रदान की गयी सेवाएं निम्नवत है –

2 से 5 नवम्बर 2021 (धनतेरस से दीपावली के दौरान)

कुल केस

प्रसव उपरान्त जच्चा-बच्चा को घर पहुॅचाया

बीमार नवजात के उपचार उपरान्त घर पहुॅचाने सम्बन्धी

अल्ट्रासाउण्ड हेतु घर से हैल्थ सेन्टर

अल्ट्रासाउण्ड उपरान्त हैल्थ सेन्टर से घर

अन्य

627

508

7

18

29

65

साथ ही बीते वर्ष सितम्बर 2021 – सितम्बर 2022 के दौरान कुल 1 लाख 20 हजार 599 गर्भवती महिलाओं को प्रसव उपरान्त घर तक पहुॅचाने, अल्ट्रासाउण्ड सेवाओं सहित नवजात बीमार शिशु को उपचार उपरान्त घर तक पहुॅचाया गया है। सम्बन्धित आंकड़े निम्नवत है –

सितम्बर 2021 – सितम्बर 2022

कुल केस

प्रसव उपरान्त जच्चा-बच्चा को घर पहुॅचाया

बीमार नवजात के स्वस्थ उपरान्त घर पहुॅचाने सम्बन्धी

अल्ट्रासाउण्ड हेतु घर से हैल्थ सेन्टर

अल्ट्रासाउण्ड उपरान्त हैल्थ सेन्टर से घर

अन्य

120599

56332

2922

29057

31370

918

 

 

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें