ख़बर शेयर करें -

फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़*

*एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

*राजपुर क्षेत्र में छापेमारी कर फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर संचालित कर रहे 03 अभियुक्तों को मौके से किया गिरफ्तार*

*मौके से पुलिस टीम द्वारा 36 लैपटॉप मय माउस, चार्जर, 31 हेडफोन, 05 मोबाइल व 02 मॉडेम किये बरामद*

*अभियुक्तों द्वारा कॉल सेंटर के माध्यम से स्वयं को बड़ी विदेशी सॉफ्टवेयर कंपनी का प्रतिनिधि दर्शाकर कंप्यूटर सिस्टम में स्वयं के द्वारा भेजे गए बग/वायरस को ठीक करने के बहाने व एंटी वायरस तकनीकी सपोर्ट के नाम से विदेशों में लोगो से की जाती थी करोड़ो की ऑनलाईन ठगी,*

*संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिकों को एंटी वायरस तकनीकी सपोर्ट के नाम पर कॉल सेन्टर के माध्यम से किया जा रहा था फर्जीवाड़ा।*

*थाना राजपुर*
राजपुर क्षेत्र दून विहार गली नंबर 3 के पास स्थित डेस्टिनी फिटनेस जिम के ऊपर वाले फ्लोर में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर के संचालित होने तथा उक्त कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी लोगों को कॉल कर उनसे ठगी किए जाने की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकार मसूरी व थानाध्यक्ष राजपुर को तत्काल प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनाँक 01-07-2024 की रात्रि को राजपुर स्थित कॉल सेन्टर (टेकिनियो बिजनेस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड) पर दबिश दी गई, तो मौके पर एक बडे हॉल मे कुछ युवक/युवतियां लैपटॉप व कम्पयूटर सिस्टम के सामने बैठकर हैडफोन लगाकर कॉल पर बात कर रहे थे जो स्वंय को अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगो से उनके कम्पयूटर सिस्टम से वायरस/ बग हटाकर उनके बैंक खातो की जानकारी प्राप्त कर रहे थे, जिनसे मौके पर पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे सभी सार्थक, शाहरुख, खुशनूर व करुणेश उर्फ करन नाम के व्यक्तियों के लिए काम करते है तथा कॉल सेंटर के माध्यम से वे एंटीवायरस तकनीकी सपोर्ट हेतु विदेशी नागरिकों को सपोर्ट देने के नाम पर उनसे गिफ्ट कार्ड का समस्त विवरण लेते हैं और उनसे करुणेश का साथी जो विदेश में रहता है, विदेशी नागरिको के समस्त पैसा निकाल लेता है, जो की डॉलर में होता है । विदेशी कस्टमर द्वारा उन्हें कॉल करने पर वह कस्टमर का फोन नंबर ब्लॉक कर देते हैं। पूछताछ में अभियुक्त सार्थक, शाहरुख व खुशनूर द्वारा बताया गया कि विदेशी कॉल आने पर वह विदेशी कस्टमर से कंप्यूटर सिस्टम मे वायरस होने व हैक होने से संबंधित समस्या के बारे में जानकारी मिलने पर उक्त समस्या को ठीक करने के एवज मे उनके सिस्टम मे अल्ट्रा व्यूवर का प्रयोग कर सिस्टम की एक्सेस प्राप्त कर लेते है तथा पूर्व में उन्ही के द्वारा भेजे गए वायरस को ठीक करने की बात कहकर उनसे गिफ्ट कार्ड तथा क्रिप्टो करेंसी में पेमेंट प्राप्त कर उनके साथ धोखाधडी करते है, जिसके बदले में उन्हें हर माह अच्छा मुनाफा मिल जाता है। पुलिस टीम द्वारा मौके से कॉल सेंटर संचालक सार्थक, शाहरुख व खुशनूर को गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस टीम को कॉल सेंटर में लोगो से संपर्क कर धोखाधड़ी में प्रयोग किये जा रहे 36 लैपटॉप मय चार्जर मय हेड फोन , 05 मोबाइल फोन, ब्रॉडबैन्ड कनैक्शन से सम्बन्धित उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजपुर पर मु0अ0सँ0 – 156/24 अन्तर्गत धारा आई0टी0 एक्ट का विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में वांछित अभियुक्त करूणेश उर्फ करन की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
(1)- सार्थक पुत्र सुनील निवासी 910 कालरी जम्मू थाना बलवल जम्मू हाल निवासी 14 कैनल रोड देहरादून उम्र 32 वर्ष

(2)- खुशनूर पुत्र कमरुद्दीन निवासी संगम विहार नई दिल्ली उम्र 39 वर्ष

(3)- शाहरुख अली पुत्र गुलफाम अली निवासी केदार वाला थाना सहसपुर देहरादून उम्र 29 वर्ष।

*वांछित अभियुक्त-*
करुणेश उर्फ करन की गिरफ्तारी हेतु थाना राजपुर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है

*बरामदगी*
1- लैपटॉप – 36
2- मोबाइल फोन- 05
3- लैपटॉप चार्जर-36
4- माउस-36
5- हेडफोन-31
6- मॉडेम-2

*पुलिस टीम-*
1- पीडी भट्ट थाना अध्यक्ष राजपुर
2- सुमेर सिंह व0उ0नि0 थाना राजपुर
3- विकेंद्र कुमार चौकी प्रभारी जाखन
4- शोएब अली, चौकी प्रभारी आईटी पार्क
5- हे0का0 प्रदीप
6- रि0का0 सौरभ
7-म0का0 प्रीति,

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें