ख़बर शेयर करें -

 

*बीएसएफ के सहयोग के बिना साहसिक पर्यटन संभव नहीं: महाराज*

*डेयर डेविल शो का पर्यटन मंत्री ने किया उद्घाटन*

*शारीरिक रूप से विकलांग प्रथम महिला माउंट एवरेस्ट पर्वतारोही अमीषा चौहान को भी किया सम्मानित*

देहरादून। उत्तराखण्ड में पर्यटन गतिविधियों को संचालित करने में पर्यटन विभाग को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का सहयोग हमेशा मिलता रहा है। बिना बीएसएफ के सहयोग के साहसिक पर्यटन संभव नहीं है।

उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, संस्कृति, धर्मस्व, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबंधन मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को परेड ग्राउंड ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जांबाज़ जवानों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित डेयर डेविल शो के शुभारम्भ अवसर पर कही।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों द्वारा आयोजित डेयर डेविल शो मे बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे भारत वर्ष मे मनाया जा रहा है। इस महोत्सव की शुरूआत 15 अगस्त 2021 से की गई और 15 अगस्त 2023 तक यह महोत्सव मनाया जाएगा। उन्होने कहा कि इसी कड़ी में बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स भी अपने स्तर पर इस महोत्सव को मना रहा है। बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जांबाज मोटर साइकिल टीम ने बीएसएफ इन्स्टीटयूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवास ट्रेनिग देहरादून के मार्गदर्शन में देहरादून की इस पावन धरा पर डेयर डेविल शो का आयोजन कर अपने शोर्य और जाबाजी का अदभुत प्रदर्शन किया गया।

श्री महाराज ने कहा कि बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जाबाजों द्वारा मोटरसाइकिल पर किए गए हैरत अंगेज प्रदर्शन एवं बीएसएफ बैण्ड की मधुर ध्वनी सीमा प्रहरियों के अदम्य साहस और शौर्य का जीवित उदाहरण है। प्रदर्शन के दौरान सीमा प्रहरियों का तालमेल एवं अनुशासन काबिले तारिफ रहा जो इनके द्वारा देश की सीमाओं की हिफाजत के दौरान भी कायम है, जिसके कारण देश की सीमाएं और हम सुरक्षित है। बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स का इतिहास बहुत ही गौरवपूर्ण रहा है चाहे वह अर्न्तराष्ट्रीय सीमा पर हो, देश की अन्तरिक सुरक्षा हों नक्सल विरोधी अभियान में हो एलओसी पर हो या साहिसिक खेलों का क्षेत्र हो हर एक विषम परिस्थिति में बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स देश के लिए अदम्य साहस का प्रदर्शन कर रहा है जिसके लिए ये सभी धन्यवाद के पात्र है। हमें उम्मीद है कि भविष्य में इनके प्रदर्शन में उत्तरोत्तर वृद्धि होती रहेगी।

पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने कहा मुझे भी इस अवस्मिरणीय कार्यक्रम का साक्षी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जिसके लिए मैं अपने आपको गोरवान्वित महसूस कर रहा हॅू। देश की अग्रिम पंक्ति पर सेवा प्रदान करने वाले सीमा प्रहरियों के साथ मुझे भी बातचीत करने का मौका मिला इनके द्वारा किया गया हैरतअंगेज प्रदर्शन जीवन का एक यादगार समय रहेगा। उन्होने आयोजन के लिए बीएसएफ के कमाण्डेट महेश कुमार नेगी उनके कर्मठ अधिकारी एवं कार्मिकों का आभार व्यक्त करने के साथ-साथ उपस्थित लोगों को अपना अमूल्य समय निकालकर सीमा प्रहरियों के इस कार्यक्रम में शामिल होकर इनका हौसला बढाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जहां एक और बीएसएफ के बैंड की शानदार प्रस्तुति के लिए सम्मानस्वरूप ₹21000 (इक्कीस हजार रूपये) प्रदान किए वहीं दूसरी ओर उन्होंने डेयर डेविल शो मे प्रर्दशन करने वाले जवानों के साथ साथ शारीरिक रूप से विकलांग प्रथम महिला माउंट एवरेस्ट पर्वतारोही अमीषा चौहान को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधायक खजान दास, डोइवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, अपर निदेशक पर्यटन विवेक चौहान, एसीओ एडवेंचर कर्नल अश्वनी पुंडीर एवं बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट प्रमोद जोशी आदि मौजूद थे।

*निशीथ सकलानी*
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, संस्कृति, धर्मस्व, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबंधन एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाऐं
उत्तराखंड सरकार।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें