ख़बर शेयर करें -

 

*कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत कर्नाटक रवाना*

*राष्ट्रीय स्तर के स्वास्थ्य एवं शिक्षण संस्थानों का करेंगे भ्रमण*

*एनईपी पर डॉ0 के0 कस्तूरीरंगन के साथ करेंगे चर्चा*

देहरादून, 25 अगस्त 2022
कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत आज कर्नाटक रवाना हो गये हैं। डॉ0 रावत कर्नाटक में राज्य सहकारी बैंकों, अन्य अपैक्स बैंकों सहित राष्ट्रीय स्तर के स्वास्थ्य एवं शिक्षण संस्थानों का भ्रमण करेंगे। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान डॉ0 रावत पूर्व ईसरो प्रमुख एवं नई शिक्षा नीति समिति के चेयरमैन डॉ0 के0 कस्तूरीरंगन से मुलकात कर उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किये जाने एवं एनईपी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे, इसके साथ ही वह कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे।

कर्नाटक रवाना होने से पहले कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को दिये बयान में बताया कि कर्नाटक सहकारिता के क्षेत्र में शीर्ष राज्यों की श्रेणी में आता है। सहकारिता के क्षेत्र में कर्नाटक राज्य द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी लेकर कर उत्तराखंड में भी सहकारिता के माध्यम से कृषि गतिविधियों, ग्रामीण गतिविधियों और ग्रामीण विकास पर काम करेंगे। डॉ0 रावत ने बताया कि कर्नाटक राज्य सहकारी बैंकों एवं अन्य अपैक्स बैंकों के अधिकारियों से वह बैंकों की कार्यप्रणाली की बारीकियां जानेंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी कर्नाटक ने कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान डॉ0 रावत शुक्रवार को नेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस का भ्रमण कर करेंगे। इसके अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलुरू, नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रिडिएशन कॉउंसिल, बंगलुरू विश्वविद्यालय सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न संस्थानों का भी भ्रमण करेंगे। अपने कर्नाटक भ्रमण के दौरान डॉ0 रावत इसरो के पूर्व निदेशक एवं नई शिक्षा नीति समिति के चेयरमैन डॉ0 के0 कस्तूरीरंगन से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें राज्य में एनईपी लागू किये जाने की जानकारी भी देंगे। मुलाकात के दौरान डॉ0 कस्तूरीरंगन के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। डॉ0 रावत ने बताया कि राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्राथमिक स्तर पर लागू करने के बाद शीघ्र ही उच्च शिक्षा में भी लागू कर दी जायेगी, जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। कर्नाटक भ्रमण के दौरान उच्च शिक्षा विभाग से रूसा सलाहकार प्रो0 एम0एस0एम0 रावत एवं दून मेडिकल कालेज के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ0 डी0पी0 तिवारी कैबिनेट मंत्री के साथ रहेंगे।

*वी.पी. सिंह बिष्ट*
जनसम्पर्क अधिकारी एवं मीडिया प्रभारी
माननीय उच्च शिक्षा मंत्री।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें