ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भाजपा का चुनाव प्रचार हुआ तेज, कांग्रेस को बताया भारतीय राष्ट्रीय कन्फ़्यूजन पार्टी

देहरादून। भाजपा ने उत्तराखंड में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना काल में सुरक्षित चुनावी कैम्पेन के उद्देश्य से चुनाव आयोग द्धारा तय कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी 70 विधानसभाओं में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान होने वाली वर्चुअल जनसभा में स्म्क् स्क्रीन के माध्यम से भी आम लोगों की भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी ।

हमने साबित किया, डबल इंजन की सरकार विकास के लिए क्यूँ जरूरी है
केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा कि आज उत्तराखंड, भगवान श्री बद्री केदार के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार के नेत्रत्व में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है द्य डबल इंजन की सरकार कैसे काम करती है उसे 2017 से 2022 के दौरान उत्तराखंड में विकास की रफ्तार में महसूस किया जा सकता है द्य डबल इंजन के तालमेल का ही नतीजा है कि देवभूमि में डेढ़ लाख करोड़ रुपए से भी अधिक लागत की विकास परियोजनाएँ संचालित हो रही हैं द्य हालांकि राज्य में डबल इंजन सरकार चलाने का मौका कॉंग्रेस को भी मिला था लेकिन उनके राज्य और केंद्र सरकार के दोनों इंजन विपरीत दिशा में दौड़ते रहे और एक भी बड़ा काम उन्होने प्रदेशवासियों के लिए नहीं किया।

बाबा केदार ने ही मोदी जी को अपने धाम के पुनर्निर्माण के लिए पीएम चुना था
प्रहलाद जोशी ने कहा कि केदारनाथ आपदा के समय पीएम मोदी के गुजरात सीएम रहते केदार धाम में पुनर्निर्माण कार्यों में हाथ बंटाने के आग्रह को तत्कालीन कॉंग्रेस सरकारों ने राजनैतिक विद्धेष के चलते ठुकरा दिया था द्य लेकिन बाबा केदारनाथ ने अपने अनन्य भक्त मोदी जी को ही अपने धाम के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए चुना द्य केदारपुरी में अब तक लगभग 2500 करोड़ और बद्रीनाथ धाम के लिए 500 करोड़ रुपए की योजनाएँ स्वीकृत हो चुकी हैं।

कॉंग्रेस का ‘चार धाम चार काम नहीं’ बल्कि एक ही दाम है, भ्रष्टाचार
केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कॉंग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि देवभूमि की जनता बखूबी जानती है कि चार धाम चार काम का नारा लगाने वाली कॉंग्रेस पार्टी की सरकार आने पर एक ही काम होता है दाम वसूलना द्य राज्य में इनकी पार्टी के सबसे बड़े चेहरे, देश के पहले ऐसे सीएम रहे जो मुख्यमंत्री रहते स्टिंग कैमरे पर अपने ही प्रदेश को लूटने का लाइसेन्स देते नज़र आए द्य यही नेता एक और सीएम रहते किए अपने गलत कामों की माफी मांगते हैं वहीं दूसरी और अपनी पार्टी के साथ विकास का ज्ञान बघार कर जनता को बरगलाने का असफल प्रयास करते है द्य हमारी सरकार ने प्रदेश में संचालित सभी योजनाएँ ज़ीरो टोलरेंस नीति के तहत सफलतापूर्वक पूरी की हैं द्य लेकिन कॉंग्रेस की कमीशन सरकारें तो इस तरह लाखो करोड़ की योजनाओं के बेदाग संचालित होने की कल्पना भी नहीं कर सकती हैं।

कॉंग्रेस भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस पार्टी नहीं, भारतीय राष्ट्रीय कन्फ़्यूजन पार्टी है
भाजपा चुनाव प्रभारी ने तंज़ किया कि राहुल गांधी की कन्फ़्यूजन की आदत उनकी पूरी पार्टी में फैलने से भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस पार्टी अब भारतीय राष्ट्रीय कन्फ़्यूजन पार्टी बन गयी है द्य तभी तो उनके स्वयंभू उत्तराखंड की चाहत और सीएम बनने को उतावले हरीश रावत, पहले चुनाव नहीं लड़ने की बात करते थे, अब चुनाव में तय हार से डरकर एक सीट से दूसरी सीट पर भाग रहे हैं द्य कभी कहते हैं खेत उजड़ने वाले बैलों को अपनी पार्टी के खेत में नहीं आने देंगे फिर उन्ही के साथ चुनाव की फसल उगाने की कसमें खाते नज़र आते हैं द्य कभी उत्तराखंड हरदा संग का नारा देते हैं कभी अपने नेत्रत्व में चुनाव लड़ने को अपना ही घमंड बताकर माफी मांगते हैं द्य कोंग्रेसी पार्टी और उनके नेता अपना असली चरित्र ढिखाएँ या नहीं, जनता उनका असली चेहरा बखूबी पहचानती है।

कॉंग्रेस सुविधावादी हिन्दू और चुनावी सैन्य प्रेमी है
कॉंग्रेस पार्टी सुविधावादी हिन्दू बनने के साथ साथ चुनावी सैनिक प्रेमी भी बन जाती है द्य
आज सैनिक प्रेम का पाखंड करने वाली कॉंग्रेस को बताना चाहिए उन्होने 1972 के बाद मोदी सरकार आने तक सैनिकों की सबसे अहम और वाजिब मांग वन रेंक बन पेंशन को लागू क्यूँ नहीं किया ? जिसे मोदी जी ने आते ही पूरा किया और जिसके फलस्वरूप 22 लाख सेवानिवृत सैनिक आज इसका लाभ ले रहे हैं।

कॉंग्रेस को बताना चाहिए कि दशकों तक भारतीय सैनिकों और सीमा की सुरक्षा के लिए अत्याधिक जरूरी आधुनिक हथियार और साजो-सामान की खरीद क्यूँ नहीं की जबकि प्रत्येक बार संसदीय रक्षा समिति और रक्षा विशेषज्ञ कमेटियों की चेतावनी के बाद भी आधुनिक विमान, बख्तरबंद गाडियाँ, बुलेटप्रूफ जैकेट तो दूर अत्याधिक जरूरी गोला बारूद तक प्रायप्त मात्र में नहीं खरीदा गया। कॉंग्रेस को बताना होगा कि क्यूँ उनकी सरकारों के समय सीमा पर अपनी जान हथेली पर रखकर सीमाओं की सुरक्षा करने वाले जांबाजों के हाथ ही बांधे हुए थे द्य उन्हे देश के दुश्मनों के हमलों का जबाब देने के लिए भी दिल्ली से अनुमति का इंतजार करना पड़ता था द्य यूपीए सरकार का वो दौर भी सबने देखा जब सीमा पर कायरतापूर्वक भारतीय जवानों की हत्या के आरोपी पाक सैनिकों को संसद में पहुँचते ही आतंकी बता डाला जाता थ।

उत्तराखंड की राष्ट्रवादी जनता कभी नहीं भूल सकती है सेना का वह अपमान जिसमे इनके सांसद ने दिवंगत सीडीएस और देवभूमि के गौरव जनरल विपिन रावत गली का गुंडा कहा, किसी पूर्व मुख्यमंत्री ने आतंकवादियों को शहीद और वीर जवानों को हत्यारा बताया तो किसी मुख्यमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक के शौर्य के सबूत मांगे द्य इनके एक स्टार प्रचारक और जेएनयू राष्ट्रविरोधी नारेबाजी फेम कन्हेय्या कुमार ने तो सेना के अपमान की सभी हदे पार करते हुए उन्हे बलात्कारी तक कह डाला था। देश ने देखा कि जब खून जमाने वाली ठंड में हमारे वीर जवान चीन के सैनिकों को खदेड़ रहे थे तो इनके सबसे बड़े नेता राहुल गांधी चोरी छिपे चीनी दूतावास में हाई टी पार्टी का लुफ्त उठा रहे थे।

पीएम मोदी का राष्ट्रीय पर्व पर उत्तरखंडी टोपी पहनना है असली उत्तराखंडियत
प्रधानमंत्री मोदी जी गणतन्त्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर उत्तरखंडी टोपी पहनकर देवभूमिवासियों से प्रगाढ़ प्रेम का इजहार करते हुए असली उत्तराखंडियत को प्रदर्शित करते हैं द्य लेकिन कॉंग्रेस नेता इसे भी राजनैतिक चश्मे से देखते हुए तंज़ कसने से बाज नहीं आते हैं। इनके अन्य प्रदेशों से आए मुख्यमंत्री और नेता यहाँ की जनता से सिलेन्डर सब्सिडी, रोजगार, स्वस्थ्य आदि तमाम ऐसे झूठे दावे कर रहे हैं जिनहे वह अपनी ही सरकारों में लागू नहीं कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा सरकार ने बेदाग और शानदार कार्य किया है
प्रदेश की हमारी सरकार ने कोरोना महामारी में बेहतर कार्य और शत प्रतिशत टीकाकरण करते हुए लोगों की जान बचाने का कार्य किया है द्य केंद्र की अटल आयुष्मान योजना के दायरे में राज्यवासी को लाकर सबकी सेहत की चिंता करने का प्रशंसनीय कार्य किया है द्य पर्यटन के क्षेत्र में अनेक योजनाओं के साथ होम स्टे योजना लागू कर घर-घर तक पर्यटकों को पहुंचाने का कार्य किया है द्य संपत्ति में प्रदेश की आधी आबादी, महिलाओं को पूरा अधिकार दिलाया द्य केंद्र की मदद से राज्य सरकार ने सड़क, रेल और हवाई मार्गों का जाल बिछाकर आधारभूत ढांचा मजबूत करते हुए प्रदेश को आज आर्थिक विकास के हाइवे पर पहुंचा दिया है।

हम मोदी जी के नेत्रत्व में हर गरीब का घर और उस घर में बिजली, पानी, गैस और शौचालय  के साथ साथ प्रत्येक युवा को रोजगार और प्रत्येक व्यक्ति को विकास का भागीदार बनाने की की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं द्य हम प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा अनुशार 2025 तक देश में उत्तराखंड का दशक लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं । जिसके लिए हम अपनी केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों का लेखा जोखा लेकर जनता के  आशीर्वाद के लिए सकारात्मक दृष्टि से चुनावी समर में उतर रहे हैं द्य हमें पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी के मार्गदर्शन वाली डबल इंजन की भाजपा सरकार एक बार पुनः लाने का मन प्रदेश की महान जनता बना चुकी है, जिस पर मुहर आगामी 14 तारीख को लगना तय है ।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें