ख़बर शेयर करें -

4 साल तक हरक को काबू में रखने वाले त्रिवेंद्र बोले, हरक बहाते हैं घड़ियाली आंसू

Dehradoon. पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरक पर जोरदार हमला बोला है और उन्हें घड़ियाली आंसू बहाने वाला व्यक्ति बताया है.

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह एक ऐसे राजनेता है जिन्होंने कोई भी पार्टी नहीं छोड़ी और कॉलेज से लेकर उनकी राजनीति के पूरे जीवन को देखा जाए तो वह कभी एक विधानसभा से चुनाव नहीं लड़े। उन्होंने कहा कि वह देवी देवताओं के नाम पर रोते भी हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके कॉलेज की राजनीति को याद करते हुए कहा कि मुझे आज भी याद है जब वह कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे और ठीक चुनाव से 3 दिन पहले उन्होंने उनका साथ छोड़ दिया और जाकर एनएसयूआई के बैनर तले चुनाव लड़ गए.

इनता ही नही वह कभी किसी एक दल के रहे ही नही कभी जनता दल फिर कांग्रेस फिर भाजपा फिर कांग्रेस यही करते रहते हैं.
उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत का जो चरित्र है वह मौसम की तरह बदलता रहता है. साथ ही उनकी कैरेक्टर की जो खास बात है वह है घड़ियाली आंसू बहाना.आंसू बहा कर के वह इमोशनल ब्लैकमेलिंग करते हैं जनता के साथ.

Ad

By amit

You missed