ख़बर शेयर करें -

देहरादून। न्यूजीलैंड में महिला विश्व कप में अपने शानदार खेल से देहरादून व समूचे प्रदेश को गौरवांवित करने वाली स्नेहा राणा का घर पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया।

आपको बता दें कि महिला विश्व कप में भले टीम इंडिया फाइनल तक का सफर पूरा नहीं कर पाई लेकिन दून की बेटी मालसी निवासी स्नेहा ने इस दौरान शानदार हरफनमौला खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने न केवल बैट बल्कि बॉल से भी शानदार प्रदर्शन किया। आज ढोल नगाड़ों की थाप पर आज घर पर उनका स्वागत किया गया।

Ad

By amit

You missed