ख़बर शेयर करें -

काऊ दंपति के पास 12 एकड़ से ज्यादा जमीन! करोड़पति हैं काऊ भी, सविता भी

 

देहरादून। रायपुर से bjp प्रत्याशी उमेश शर्मा एवं उनकी पत्नी के पास 12 एकड़ से ज्यादा जमीन है। वे करोड़ों के मालिक हैं जबकि कोई क्रिमिनल केस नहीं है वहीं कैंट से भाजपा प्रत्याशी सविता भी करोड़पति हैं। आज दोनों जंर नॉमिनेशन भरते समय अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा रिटर्निंग अफसर के सामने दिया है।

ये है काऊ की वखत

 

काऊ केपास वर्तमान में पास दो लाख 95 हजार और पत्नी सुबोधिनी शर्मा के पास एक लाख 85 हजार रुपये नगद हैं। अलग—अलग बैंक खातों में उनके एक करोड़ 63 लाख से अधिक की राशि जमा है। काऊ के पास 2014 मॉडल की स्कार्पियो गाड़ी है जिसका मूल्य पांच लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 2009 मॉडल की टाटा इंडिगो है जिसकी मौजूदा कीमत एक लाख रुपये है। उनकी पत्नी के पास 25 तोला सोना भी है जिसका मूल्य 1 लाख रुपये है। काऊ के पास एक करोड़ 14 लाख 36 हजार 740 मूल्य की चल संपति है। जबकि उनकी पत्नी 22 लाख 56 हजार 327 की चल संपति की मालकिन है। काऊ के पास देहरादून से लेकर टिहरी तक अलग—अलग स्थानों पर 2.187 एकड़ कृषि भूमि है जिसका बाजार मूल्य 96 लाख है। 88 लाख की व्यवसायिक प्रोपर्टी व 90 लाख बाजार मूल्य वाले आवासीय भवन के स्वामी की वह हैं। उनकी पत्नी के नाम पर अलग—अलग स्थानों पर 10 एकड़ कृषि भूमि है जिसका बाजार मूल्य एक करोड़ 10 लाख रुपये है। इसके अलावा 45 लाख की कार्मिशियल प्रोपर्टी व 50 लाख मूल्य वाले आवासीय भवन की मालकिन भी वह है। इस तरह काऊ के पास दो करोड़ 74 लाख से अधिक की अचल संपति और उनकी पत्नी सुबोधिनी के पास दो करोड़ 50 लाख की अचल संपति है। काऊ और उनकी पत्नी की चल व अचल संपत्ति को कुल योग छह करोड़ 15 लाख 97 हजार 767 है। हालांकि पांच लाख 28 हजार का बैंक लोन भी है। डीएवीपीजी कालेज से बीए करने वाले काऊ पर वर्तमान में कोई आपराधिक मामला नहीं है।

 

12वीं पास सविता करोड़पति

भाजपा के दिवंगत विधायक हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर एक करोड़ 26 लाख 18 हजार 314 की चल—अचल संपति की मालिकन है। वर्तमान में उनके पास 5 हजार रुपये नगद हैं। जबकि बैंक खातों में छह लाख 94 हजार रुपये जमा हैं। वहीं राष्ट्रीय बचत, डाकघर व अन्य पालिसी में 20 लाख 24 हजार रुपए जमा हैं।
उनके पास महिंद्रा मराजो वाहन है जिसकी कीमत साढ़े आठ लाख रुपए हैं। इस तरह उनकी चल संपति का कुल योग 51 लाख 18 हजार के लगभग है। बात अगर अचल संपति की करें तो उनके पास इंदिरानगर में 4500 वर्ग फुट में बने आवासीय भवन का आधा हिस्सा है। उनकी अचल संपति का मौजूदा बाजार मूल्य 75 लाख है। 39 लाख 34 हजार की देनदारी (ऋण) भी उन पर है। उनकी आय का स्रोत पारिवारिक पेंशन व बैंक खातों में जमा राशि से मिलने वाला ब्याज है। वर्तमान में सविता कपूर पर कोई आपराधिक मामला नहीं है। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र से इंटरमीडिएट की हुई है।

By amit