ख़बर शेयर करें -

चुनाव नतीजों से पहले हरदा को सताने लगा डर, कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री ने मचाई राज्य की सियासत में हलचल! बोले- लोकतंत्र के पहरुओं को सावधान रहने की जरूरत

Dehradoon. उत्त्तराखण्ड की राजनीति में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री ने कांग्रेस की बेचैनी बढ़ा दी है। ऐसे में पूर्व सीएम ने भी लोकतंत्र के पहरुओं से सावधान रहने की अपील की है।

हरीश रावत का कहना है कि भाजपा के निवर्तमान विधायक की एक सार्वजनिक स्वीकारोक्ति अत्यधिक शर्मनाक है। उन्होंने दावा किया है कि दूसरी पार्टियों के निर्वाचित होने की प्रतीक्षारत उम्मीदवारों से उनकी पार्टी द्वारा संपर्क साध लिया गया है, तो निर्वाचन से पहले ही दलबदल करवाने की यह घोषणा लोकतंत्र के लिए एक बड़ी भारी चेतावनी है।

इतनी ही बड़ी चेतावनी है विधायक खरीदो अभियान के एक सिद्धहस्त भाजपाई नेता का उत्तराखंड आगमन! बंगाल में भी इन्होंने इसी तरीके की खरीद-फरोख्त की, पीटे भी। बिहार में भी इसी तरीके की खरीद-फरोख्त कोशिश की और पीटे भी, हौसला इनका बड़ा 2016 में उत्तराखंड में की गई खरीद-फरोख्त के बाद। अब फिर से ये पुराना शातिर खिलाड़ी उत्तराखंड पहुच चुका है। मैं कहना चाहता हूं कि उत्तराखंड के लोकतंत्र पहरूवो सावधान, कांग्रेस तो सावधान है ही है।

आपको बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय ने dehradoon आगमन के साथ ही काम भी शुरू कर दिया है। बीते रोज उन्होंने पूर्व सीएम निशंक से मुलाकात की थी जिसके तमाम मायने निकाले जा रहे हैं।

Ad

By amit

You missed