ख़बर शेयर करें -

आगामी होली त्यौहारों के मध्यनजर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, देहरादून श्री सचिन कुर्वे के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून के द्वारा आम जनमानस को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ सुनिश्चित किए जाने हेतु जनपद देहरादून में उपायुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मंडल श्री आर एस रावत के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना ने बताया आज प्रातः 05 बजे से देहरादून के मावा मंडी हनुमान चौक में स्थित मावा भंडार एवं डेयरी प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया तथा अनिल मावा भण्डार, अम्बिका डेयरी, गढ़वाल मावा भण्डार एवं टीला राम एंड संस से सन्देह के आधार पर मावा खुला तथा पनीर खुला के 07 नमूने जॉच हेतु लिया गया इस बीच कुछ मावा व्यापारियों जैन, लक्ष्मी, जायसवाल के द्वारा अपना प्रतिष्ठान बंद कर दिया गया। तत्पश्चात टीम के द्वारा नेहरू कॉलोनी में स्थित डेरियों का निरीक्षण किया गया एवं सन्देह के आधार पर श्री गोपाल डेयरी से 01 एनालॉग पनीर का जॉच हेतु लिया गया। इस प्रकार आज दिनांक 27.02.2026 को जनपद मै अभियान चलाकर कुल 08 खाद्य पदार्थ (04 पनीर एवं 04 मावा) के नमूने जॉच हेतु लिया गया। उक्त अभियान में देहरादून खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन से सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा श्री मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र देहरादून श्री रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास नगर क्षेत्र श्री संजय तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मसूरी क्षेत्र श्री कपिल देव आदि मौजूद थे। उक्त अभियान सम्पूर्ण जनपद देहरादून में लगातार जारी रहेगा।

Ad

By amit