आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड श्री सचिन कुर्वे के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 28.01.2026 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून की टीम के द्वारा श्री आरo एसo रावत उपायुक्त गढ़वाल मंडल खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के नेतृत्व में देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत देहरादून निगम क्षेत्र में बंजारावाला, कारगी चौक तथा माता मंदिर रोड के दूध की डेयरी का निरीक्षण किया गया तथा दो खुले पनीर तथा दो दूध खुले का नमूना जांच हेतु लेकर खाद्य विश्लेषक, रूद्रपुर उत्तराखंड को जॉच हेतु भेजा गया तथा ऋषिकेश क्षेत्र में जनता दरबार से प्राप्त शिकायत के क्रम में नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत मांस, मछली, अंडे की दुकानों का नगर निगम के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया इस क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत 13 अवैध मांस, मछली के प्रतिष्ठानों का चालान/नोटिस जारी किया गया तथा मिलावट के संदेह के आधार पर एक डेयरी प्रतिष्ठान से खुले पनीर का नमूना जांच हेतु लिया गया। विकास नगर क्षेत्र में घी, जीरा, हल्दी पाउडर का नमूना जांच क्षेत्र लिया गया है। इस प्रकार जनपद मै अभियान चलाकर कुल 08 खाद्य पदार्थों के नमूने जॉच हेतु लिए गए। आयुक महोदय के द्वारा जनपद के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आम उपभोक्ता को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाना सुनिश्चित किया जाए। संयुक्त टीम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र श्री रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश क्षेत्र श्री संतोष कुमार सिंह तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास नगर क्षेत्र श्री संजय तिवारी आदि शामिल थे। मिलावट के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



