ख़बर शेयर करें -

भवन कर जमा करने के लिए लगे कैम्प पर इन दो कर्मचारियों की पूर्व सैनिकों ने की प्रशंसा
देहरादून।
दि सैनिक सहकारी आवास समिति लि. डिफेंस कॉलोनी में पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए 10 और 11 जनवरी को चकशाह नगर निगम जोनल ऑफिस की ओर से भवन कर जमा करने के लिए शिविर लगाया गया। इन 2 दिन में आयोज़जित कैंप में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के साथ संयुक्त रूप से पूर्व सैनिकों का भवन कर जमा किया गया। साथ ही नगर निगम में कर्मचारियों ने समस्याओं का समाधान भी किया। समिति के उपाध्यक्ष डॉ बिमलकांत नौटियाल ने कहा कि समिति के सभी सदस्यों ने नगर निगम कर्मचारी हंस टांक और तनुज शर्मा के काम की प्रशंसा की है। ऐसे में समिति की ओर से नगर निगम कर्मचारी हंस टांक और तनुज शर्मा जी का विशेष आभार जताती है। बताते चलें कि कुछ समय पहले डिफेंस कॉलोनी वार्ड चकशाह नगर जोनल कार्यालय में आया है। ऐसे में इस जोनल आफिस के कर्मचारियों की ओर से डिफेंस कॉलोनी में भवन कर जमा करने के लिए कैंप लगाया गया। ताकि पूर्व सैनिकों को उन्हीं के वार्ड में सुविधा मिल सके।

Ad

By amit

You missed