बंगाल, असम, केरल चुनाव में उत्तराखंड की गूंज, चुनावी राज्यों में सीएम धामी के एजेंडे पर आगे बढ़ी भाजपा, यूसीसी, लैंड जेहाद को लेकर उत्तराखंड की पॉलिसी होगी लागू, दूसरे राज्य के चुनाव में भी सीएम धामी बने बड़े ब्रांड
देहरादून। बंगाल, असम, केरल विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की गूंज साफ महसूस की जा रही है। इन चुनावी राज्यों का एजेंडा तैयार करते समय भाजपा आलाकमान उत्तराखंड में सफल हुए प्रयोगों को विशेष रूप से ध्यान में रख रही है। यूसीसी, लैंड जिहाद, जबरन धर्मांतरण को लेकर उत्तराखंड में बने कानूनों को चुनावी राज्यों में लागू करने का ऐलान किया गया है।
असम भाजपा ने तो साफ कर दिया है कि असम में यूसीसी लागू किया जाएगा। न सिर्फ यूसीसी लागू किया जाएगा, बल्कि लैंड जिहाद के खिलाफ भी धामी सरकार वाला सख्त ध्वस्तीकरण वाला फार्मूला लागू किया जाएगा। हाल ही में गुजरात सरकार ने भी उत्तराखंड वाले सफल यूसीसी मॉडल को गुजरात में भी लागू करने का ऐलान किया है।
उत्तराखंड में एक के बाद एक सफल हुए कानूनों की सफलता को अब भाजपा बड़े स्तर पर भुनाने की तैयारी में है। इसके लिए भाजपा देश भर में धामी ब्रांड को भुनाने की प्लानिंग में जुट गई है। यही वजह है, जो केरल, बंगाल समेत असम जैसे अहम और संवेदनशील राज्यों में ब्रांड धामी की मांग बढ़ी है।



