ख़बर शेयर करें -

मेयर गामा को इसलिए अच्छा मानते है देहरादून के ये बड़े डॉक्टर

देहरादून। देहरादून के दो बड़े डॉक्टर ने आज मेयर सुनील उनियाल गामा को लेकर अपनी बात रखी है। ये डॉक्टर मेयर गामा के जनहित के कामों को लेकर उन्हें काफी अच्छा मानते हैं।
ओएनजीसी में पैथलॉजी अनुभाग के प्रभारी डॉ नितिन चावला कहा कहना है कि मेयर सुनील उनियाल गामा काफी सरल और सीधे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जमीन में किसी ने कब्जा कर दिया था। फिर इसकी शिकायत मेयर गामा से की। जिसके बाद मेयर गामा ने समस्या को सुना। बाद में उनकी जमीन कब्जा मुक्त करा दी गयी। डॉ नितिन चावला ने कहा कि मेयर गामा जी काफी अच्छे हैं। उनकी भगवान से कामना है कि वे शहर के लोगों के हित के लिए आगे काफी अच्छे काम करेंगे। उन्होंने मेयर गामा के लिए भगवान से लम्बी आयु की कामना की।

वहीं देहरादून के जाने माने डेंटल सर्जन डॉ आदित्य वर्मा ने कहा कि मेयर सुनील उनियाल गामा काफी सहयोगी इंसान है। जब भी मेने उन्हें हेल्प के लिए कहा तो की। इसलिए भगवान से कामना है कि मेयर गामा की लंबी आयु हो। मेयर गामा शहर के लोगों के हित में अच्छा काम कर रहे हैं।

By amit