ख़बर शेयर करें -

*भाजपा के लिए ‘लकी चार्म’ साबित हो रहे धाकड़ धामी*

*हरियाणा और जम्मू कश्मीर में जहां-जहां धामी ने किया प्रचार वहां-वहां भाजपा को मिल रही जीत*

*बतौर स्टार प्रचारक उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री धामी का स्ट्राइक रेट अव्वल*

देहरादून। हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिल रही जीत में बतौर स्टार प्रचारक उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भूमिका भी अहम रही। जम्मू कश्मीर में भी जिन सीटों पर धामी ने चुनाव प्रचार किया उनमें से अधिकांश सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई। दोनों ही राज्यों में धामी का स्ट्राइक रेट का अव्वल रहा।

समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए किए गए कड़े प्राविधान से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे देश में चर्चा में आए। जनहित में एक के बाद एक लिए गए फैसलों से देशभर में उनकी लोकप्रियता को विस्तार मिलता चला गया, जिसे देख भाजपा चुनावी राज्यों में धामी का भरपूर उपयोग कर रही है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव में भी भाजपा हाई कमान ने धामी को स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार के लिए भेजा। हरियाणा में धामी ने 13 सीटों कालका, पंचकुला, रेवाड़ी, गुरुग्राम, सोहना, साफीडॉन, पुंडरी, बड़खल, कलानौर, रोहतक, लाडवा, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में चुनाव प्रचार किया जिनमें से 12 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई हुई है जबकि एकमात्र सीट रोहतक में भाजपा पीछे है। इसी तरह, जम्मू कश्मीर में धामी ने कुल 4 सीटों सांबा, बसोहली, मरह और बनी में प्रचार किया। इनमें से तीन सीटों पर भाजपा अजेय बढ़त बनाए हुए है। सिर्फ एक सीट बनी में भाजपा के प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं।

By amit