ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कैंट सीट पर कांग्रेस में भी उठे असंतोष के स्वर। कांग्रेस ने सूर्यकांत धस्माना को प्रत्याशी घोषित किया है। जिसके खिलाफ अन्य उम्मीदवारों ने मोर्चा खोल दिया है।

मंगलवार को उन्होंने संयुक्त बैठक कर कांग्रेस प्रत्याशी के नाम पर पुनर्विचार की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस बावत पत्र भी भेजा है। उनका कहना है कि यह चुनाव उत्तराखंडियत पर लड़ा जा रहा है। उक्त प्रत्याशी का चयन राज्य की जनभावनाओं के खिलाफ है। यह आरोप लगाया कि धस्माना ने सपा में रहते कभी राज्य प्राप्ति आंदोलन का समर्थन नहीं किया। बल्कि करनपुर गोलीकांड में उन पर एक राज्य आंदोलनकारी की हत्या का भी आरोप रहा है। इंटरनेट मीडिया व प्रचार तंत्र में यही बात प्रचारित प्रसारित की जा रही है। ऐसे में उन्हें उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस को अन्य सीट पर भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

इस नुकसान से बचने के लिए पार्टी अन्य प्रत्याशी के नाम पर विचार करे। उम्मीद है कि पार्टी उत्तराखंडियत व राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप निर्णय लेगी। बैठक में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, संजय शर्मा, अशोक वर्मा, दीप वोहरा, वैभव वालिया, वीरेंद्र पोखरियाल, अभिनव थापर, सुमित्रा ध्यानी आदि शामिल रहे।

By amit